{"_id":"5a5faa104f1c1b83268b4f52","slug":"201516218896-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास आज
Updated Thu, 18 Jan 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस पर नारी शक्ति और अनेकता में एकता होगी आकर्षण
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
राव तुलाराम स्टेडियम में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर विभिन्न स्कूलों के प्रतिभागी बच्चे 18 और 19 जनवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रमों, मार्चपास्ट, पीटी, डंबल शो, लेजियम और देशभक्ति से ओतप्रोत अन्य कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास करेंगे। 23 जनवरी को राव तुलाराम स्टेडियम में सभी कार्यक्रमों की फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन होगा ताकि गणतंत्र दिवस पर प्रतिभागी भव्य प्रदर्शन कर सकें।
उपायुक्त पंकज ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि हरियाणा के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ होंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत सूरज स्कूल रेवाड़ी के छात्र-छात्राओं द्वारा नारी शक्ति पर ओतप्रोत नृत्य की प्रस्तुति, आरपीएस स्कूल द्वारा के छात्र-छात्राओं द्वारा अनेकता में एकता, देश-भक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। यूरो इंटरनेशनल स्कूल रेवाड़ी द्वारा नारी जागरूकता पर मनभावन नृत्य की प्रस्तुति, होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल रेवाड़ी द्वारा राजस्थानी नृत्य, रोजलैंड, एसवीएस जोवियल, अनेजा पब्लिक स्कूल रेवाड़ी द्वारा संयुक्त रूप से- ऐ मेरे वतन के लोगों पर नृत्य की प्रस्तुति, स्वामी उमा भारती पब्लिक स्कूल द्वारा डांडिया नृत्य तथा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय द्वारा हरियाणवी पेट्रोटिक नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस पर विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। जिला शिक्षा अधिकारी धर्मबीर बल्डोदिया ने बताया कि उपायुक्त के निर्देशानुसार गणतंत्र दिवस समारोह में मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों, पीटी शो, लेजियम और मार्चपास्ट में भाग लेने के लिए स्काउट, एनसीसी व गाइड, प्रजातंत्र के प्रहरी के लिए विभिन्न स्कूलों के बच्चे पिछले कई दिनों से जी-जान से जुटे हैं।