{"_id":"5ca646c1bdec22144b7f043d","slug":"191554400961-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गश्त के दौरान जैनाबाद का वीर जवान शहीद, आज होगा अंतिम संस्कार---26","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गश्त के दौरान जैनाबाद का वीर जवान शहीद, आज होगा अंतिम संस्कार---26
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खोल। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में तैनात गांव जैनाबाद निवासी एयरफोर्स के जवान की गश्त के दौरान ब्लास्ट में शहीद हो गया। वीरवार को जवान के शहीद होने की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया। परिवार को सांत्वना देने के लिए लोगों को तांता लग गया। शहीद का पार्थिव शरीर शुक्रवार को गांव लाया जाएगा। शहीद जवान चार दिन पूर्व ही छुट्टी पूरी होने के बाद वापस गया था।
जैनाबाद निवासी 32 वर्षीय अजय कुमार पुत्र विक्रम सिंह एयरफोर्स में कार्यरत था। उसकी ड्यूटी जम्मू कश्मीर के पुलवामा के समीप अवंतीपुरा में थी। बुधवार की रात्रि वो गाड़ी से लेफ्टिनेंट कर्नल व अन्य दो जवानों के साथ गश्त पर निकले था। अचानक गाड़ी में ब्लास्ट हो गया, जिसमें एक कर्नल व अजय कुमार शहीद हो गए। दो अन्य जवान भी घायल हो गए। जैसे ही सुबह यह दुखद समाचार परिजनों को मिला तो उन पर दुख का पहाड़ टूट गया। पत्नी व मां का रो रो कर बहुत हाल है।
अजय कुमार 31 मार्च को छुट्टी बीता कर ड्यूटी पर गया था, लेकिन परिवार को क्या पता था कि चार दिन बाद यह दुखद समाचार पूरे परिवार को तोड़ देगा। शहीद अजय के पिता विक्रम सिंह भी पूर्व सैनिक है। अजय कुमार एयरफोर्स में 2007 में भर्ती हुआ थर। शहीद अजय के एक 5 साल की बेटी व ढाई साल का बेटा है। शुक्रवार की सुबह गमगीन माहौल में शहीद अजय का अंतिम संस्कार होगा।