{"_id":"5bcb8057bdec2269c10f8a69","slug":"191540063319-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, बिजली निगम, शिक्षकों के साथ छात्राओं ने दिया समर्थन...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, बिजली निगम, शिक्षकों के साथ छात्राओं ने दिया समर्थन...
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। रोडवेज की तालमेल कमेटी के आह्वान रोडवेज कर्मचारियों की पांचवें दिन कर्मचारियों ने शनिवार को सेक्टर एक स्थित जवाहरलाल नेहरू पार्क में धरना दिया। उधर, धरना स्थल पर पहुंचकर बिजली निगम कर्मचारियों के साथ सेक्टर-18 राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्रसंघ की पदाधिकारियों ने रोडवेज कर्मियों को समर्थन दिया। इसके अतिरिक्त जिला के विभिन्न स्कूलों में अध्यापकों ने भी रोडवेज कर्मियों की मांगों के समर्थन में काले बैज लगाकर शिक्षण कार्य किया।
सेक्टर एक स्थित जवाहरलाल नेहरू पार्क में आयोजित धरना को संबोधित करते हुए विभिन्न कर्मचारी यूनियनों के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार हठधर्मिता पर उतर रही है। उन्होंने कहा कि रोडवेज कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण हड़ताल की गई थी लेकिन सरकार खास मकसद से केवल गुजरात की एक एजेंसी को लाभ देने के लिए रोडवेज का निजीकरण करने पर तुली हुई है। वक्ताओं ने कहा कि अब सरकार के साथ आरपार की लड़ाई का ऐलान हो चुका है और जब तक सरकार उनकी मांगों को नहीं मानकर एस्मा के तहत की गई कार्रवाई के मामलों को रद्द नहीं करेगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उधर धरनास्थल पर बैठे कर्मचारियों को शनिवार को बिजली निगम कर्मचारी यूनियन, शिक्षा विभाग, सेक्टर-18 महिला कॉलेज छात्रसंघ प्रधान, इनेलो, समाजसेवी प्रो. अनिरूद्ध यादव, प्राथमिक विद्यालय अध्यापक संघ और प्राइेट ऑपरेटर्स यूनियन ने समर्थन दिया।
बिजली निगमकर्मी सोमवार से करेंगे दो घंटे काम का बहिष्कार
ऑल हरियाणा पॉवर कार्पोरेशन यूनियन के सर्कल सचिव नरेश यादव ने बताया कि यूनियन ने रोडवेज कर्मचारियों को अपना समर्थन देते हुए सोमवार से प्रतिदिन 2 घंटे तक काम का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। इसी तरह शिक्षा विभाग द्वारा दिए गए समर्थन के तहत शनिवार को शिक्षकों ने स्कूल में काले बैज लगाकर काम किया। वहीं सेक्टर-18 महिला कॉलेज की छात्रसंघ अध्यक्ष नेहा कुमारी, उपप्रधान नेहा धनखड़, सोनम और पूनम सहित अन्य पदाधिकारियों ने समर्थन दिया।
विज्ञापन
चालक और परिचालक के लिए आए 64 आवेदन
रोडवेज में भर्ती प्रक्रिया के तहत शनिवार को रेवाड़ी डिपो में 48 आवेदन चालक के लिए आए जबकि 16 आवेदन परिचालक के लिए आए हैं। शुक्रवार को 36 चालक के लिए और 32 आवेदन परिचालक के लिए आए थे।