{"_id":"5a83377f4f1c1ba1268ba2e4","slug":"191518548863-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीनों विधानसभा क्षेत्रों से बाइकें पंजीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीनों विधानसभा क्षेत्रों से बाइकें पंजीकृत
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी से जींद रैली रैली में शामिल होंगी 3250 बाइक
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की 15 फरवरी को जींद में होने वाली युवा हुंकार रैली के लिए रेवाड़ी जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों से 3250 कार्यकर्ताओं ने मोटरसाइकिल ले जाने के लिए अपना पंजीकरण कराया है। भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल ने बताया कि रेवाड़ी और बावल विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों के कार्यकर्ता जिला भाजपा कार्यालय गढ़ी बोलनी रोड पर सुबह सात बजे एकत्रित होंगे। उनका समूह बनाकर जींद रैली में भेजा जाएगा। पालीवाल ने बताया कि जींद रैली में उमड़ी भीड़ विपक्ष के मुंह पर तमाचा होगा। रैली में भाग लेने के लिए जो कार्यकर्ताओं में उमंग है उससे साबित हो रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को जनता अपनी मोहर लगा रही है। इसके अतिरिक्त कोसली विधानसभा के कार्यकर्ता कोसली स्टेडियम में एकत्रित होंगे। जिला भाजपा महामंत्री प्रीतम चौहान ने बताया कि रैली को लेकर कोसली विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश है। इस रैली में भाग लेने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।