फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   अनाज मंडी में तीसरे दिन दो हजार क्विंटल गेहूं की हुई खरीद

अनाज मंडी में तीसरे दिन दो हजार क्विंटल गेहूं की हुई खरीद

Wed, 10 Apr 2019 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
अनाज मंडी में तीसरे दिन दो हजार क्विंटल गेहूं की हुई खरीद
रेवाड़ी। अनाज मंडी में बुधवार से गेहूं की खरीद शुरू हो गई है। मंडी में तीसरे दिन 2 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। मंडी में बारिश में भीगी फसलों को धूप में सुखाकर किसान पहुंच रहे हैं। हैफेड द्वारा गेहूं खरीदी की जा रही है। मार्केट कमेटी द्वारा मंडी में किसानों के लिए व्यापक इंतजाम किए हुए हैं। जिले की तीनों मंडियों में सोमवार को गेहूं की खरीद चालू हो गई है। पहले दिन अधिकारियों ने 160 क्विंटल फसल खरीदी गई, दूसरे दिन फसल में नमी आने की वजह से किसानों को वापस लौटना पड़ा था। बुधवार को तीसरे दिन किसान अपनी फसलों को धूप में सूखाकर मंडी पहुंचे, जहां अधिकारियों ने 2 हजार क्विंटल के करीब गेहूं की फसल खरीदी गई है। बता दें कि चार दिन पहले जिले के विभिन्न इलाकों में बारिश होने के कारण गेहूं की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा था। किसान अब अपनी फसलों को मंडी लेकर पहुंच रहे हैं। हैफेड अधिकारियों द्वारा कुछ किसानों की गेहूं की खरीद की तथा कई किसानों को फसल में नमी होने के चलते वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

बारिश से गेहूं की फसल को हुआ नुकसान
जिल में रविवार को हुई बरसात से खेतों में पड़ी गेहूं की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा था। जिससे गेहूं की फसलों में नमी आ जाने से किसानों को डर सताने लगा है। दोबारा बारिश के डर से किसान खेतों में फसलों की कटाई का काम तेजी से कर रहे हैं।
विज्ञापन

1 अप्रैल से शुरू की थी खरीद
विभाग ने एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू कर दी गई थी, लेकिन खेतों में फसलों के पूरी तरह से नहीं पकने की वजह से किसान अपनी फसलों को मंडी में लेकर नहीं पहुंच पाए थे। जिस कारण गेहूं की आवक को 8 अप्रैल से शुरू करना पड़ा था। वहीं दूसरी तरफ सरसों की खरीद भी बिठवाना, कोसली व बावल की अनाज मंडियों में जारी है। सरसों लेकर पहुंच रहे किसानों को फिलहाल कोई परेशानी नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धूप में खड़े होकर रजिस्ट्रेशन करा रहे किसान
मार्केट कमेटी कार्यालय में किसान पंजीकरण के लिए कभी पटवार घर तो कभी अनाज मंडी के चक्कर लगा रहे हैं, परंतु कागजी कार्रवाई पूरी नहीं हो पा रही है। किसान अजय, कृष्ण, लाजपत का कहना है कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन बंद होने के कारण किसानों को काफी परेशानी हो रही है। जिससे किसानों को कार्यालय में कागजी कार्रवाई के लिए धूप में खड़ा होना पड़ रहा है। किसानों ने कहा है कि मेरा फसल मेरा ब्योरा वेबसाइट दोबारा से चालू करें तथा उसका समय भी बढ़ाया जाए, जिससे किसान समय रहते अपना रजिस्ट्रेशन कर सके।

इन गांवों की खरीदी गई सरसों
बिठवाना मंडी में प्रशासन द्वारा जारी रोस्टर के मुताबिक बुधवार को हुसैनपुर, जाटूवास, अकबरपुर, नंगली गोधा, ठोठवाल, गोलियाकी आदि गोवों की सरसों की खरीदी गई, वहीं वीर को पुन्सिका, बगंडवा, पंचलाई, चिल्हड़, काकोडिया व जैतपुर के किसानों की फसल खरीदी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed