फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   निजी कार्यो के लिए नहीं करेगें प्रयोग

निजी कार्यो के लिए नहीं करेगें प्रयोग

Fri, 19 Jan 2018 12:44 AM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
निजी कार्यो के लिए नहीं करेगें प्रयोग
‘निजी कार्य में नहीं करूंगा ताकत का प्रयोग’
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी/खोल।
केंद्रीय योजना, रसायन एवं उर्वरक मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का कहना है कि वे जनता से दी गई ताकत का प्रयोग जनहित में करेंगे। इसका प्रयोग कभी निजी हित में नहीं करेंगे। राव इंद्रजीत वीरवार को रेवाड़ी के मामडिया आसमपुर गांव में 25 एकड़ पर नवनिर्मित गोपाल कृष्ण गोशाला के उद्घाटन एवं यज्ञशाला के शिलान्यास के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विवाह- शादियों में सबसे पहले गोशाला के लिए दान निकाला जाता है। इस परंपरा को बरकरार रखें ताकि गोशालाओं में गोमाता की सेवा की जा सके। भारतीय जनता पार्टी के शासन में गो सेवा के लिए अच्छे कदम उठाएं गए हैं। मेरे पूर्वजों के समय से ही रेवाड़ी में गोशाला चलाई जा रही है। गोरक्षा के लिए हमें कुछ ना कुछ दान अवश्य देना चाहिए।

-----------------
दक्षिण हरियाणा ने 14 सीटें बीजेपी की झोली में डाली
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दक्षिण हरियाणा ने 14 सीटें बीजेपी की झोली में डाली। वहीं पहली बार 47 सीट लेकर अपने दम पर भाजपा ने सरकार बनाई। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में समान रूप से विकास कार्य हो रहे हैं। आज किसी भी क्षेत्र में बेटियां कम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अन्य जिलों की अपेक्षा रेवाड़ी और गुरुग्राम की महिलाएं आगे हैं। उन्होंने कहा कि हमें संगठित होकर चिंतन करना होगा और मंथन करने के बाद जो अमृत मिले उस पर कार्य करना होगा। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डा. बनवारी लाल ने गोशाला के लिए 11-11 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। केंद्रीय मंत्री ने सीहा गांव में चुन्नीलाल बोहरा की प्रतिमा का अनावरण भी किया। इस मौके पर गुरग्राम निगरानी समिति के संयोजक लक्ष्मण यादव, जिला महिला भाजपा अध्यक्ष चांदनी चांदना, जिला पार्षद अजय पटौदा, महेंद्रगढ़ जिले की जिला प्रमुख राजेश देवी, डॉ. अरविंद यादव, तेजेंद्र यादव, छोटे लाल चेयरमैन, पंचायत समिति बावल के चेयरमैन विरेंद्र छिल्लर, नगर पालिका के प्रधान अमर सिंह महलावत, यशु प्रधान रेखा, सरिता, विजय सिंह, सरपंच महावीर, मास्टर दिलीप सिंह, डीएफएसओ अनिल यादव, बीडीपीओ खोल राजेंद्र समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed