फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   खुले सीवर में गिरा स्कूली बच्चा,

खुले सीवर में गिरा स्कूली बच्चा,

Wed, 04 Oct 2017 12:32 AM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खुले सीवर में गिरा स्कूली बच्चा,
खुले सीवर में गिरा स्कूली बच्चा, युवक की पहल पर बच्ची जान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। स्कूल से घर लौट रहा एक बच्चा उत्तम नगर के समीप दोपहर दो बजे खुले सीवर में गिर गया। अचानक एक युवक की नजर उस पर पड़ी और उसने बच्चे को तुरंत सीवर से बाहर निकाला। इसके बाद तुरंत परिजनों के साथ अस्पताल पहुंचकर बच्चे का उपचार कराया गया।
जानकारी के अनुसार उत्तम नगर निवासी हिमांशु घर के समीप ही एक स्कूल में पहली कक्षा का विद्यार्थी है। दोपहर दो बजे छुट्टी के बाद वह घर लौट रहा था। रास्ते में वह एक खुले सीवर में गिर गया। वहां से गुजर रहे एक युवक ने बच्चे को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। मौके पर आसपास के लोग भी जमा हो गए। हालांकि इस दौरान सीवर की सफाई कर रहे सफाई कर्मचारी भी पहुंच गए। लोगों ने सफाई कर्मचारियों को भी खरी-खोटी सुनाई।
विज्ञापन

-----
सफाई के दौरान नहीं बरती जाती सावधानी
अमर उजाला ने तीन सितंबर को सफाई कर्मचारियों को बिना सुरक्षा उपकरण सीवर में सफाई करते प्रमुखता से प्रकाशित किया था। लेकिन अगले ही दिन मंगलवार को सफाई कर्मचारियों द्वारा सफाई करते समय लापरवाही का केस सामने आया है। यदि थोड़ी भी देर हो गई होती तो जन स्वास्थ्य विभाग के सफाई कर्मचारियों की लापरवाही के कारण बच्चे की जान जा सकती थी। इससे पहले भी कईं जगहों पर खुले सीवर के कारण दुर्घटनाओं के मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
दिल्ली रोड स्थित उत्तम नगर में कार्यरत जेई को इससे पहले भी सावधानी बरतने की हिदायत दी जा चुकी है। बावजूद इसके कोई सुधार नहीं हो रहा है। बच्चे का खुले सीवर में गिरना गंभीर बात है। मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
डीएस दहिया, कार्यकारी अभियंता जन स्वास्थय विभाग, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed