फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   - राशि वितरण में नहीं बुलाने पर जताया रोष

- राशि वितरण में नहीं बुलाने पर जताया रोष

Tue, 03 Oct 2017 01:19 AM IST
Updated Tue, 03 Oct 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
- राशि वितरण में नहीं बुलाने पर जताया रोष
कार्यक्रम में नहीं बुलाने पर जुबां पर आई दिल की पीड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। राज्य सरकार की ओर से जिले को ओडीएफ (खुले में शौचमुक्त) होने पर हुए पुरस्कार कार्यक्रम में जिले के दो विधायकों को नहीं बुलाने पर उनकी पीड़ा जुबां पर आ गई। इसके लिए इन्होंने कड़ा विरोध भी जताया है। एक ओर जहां जिला प्रशासन दोनों विधायकों को आमंत्रण कार्ड पहुंचाने की बात कह रहा है। वहीं दूसरी ओर दोनों विधायकों ने ऐसा कोई भी आमंत्रण कार्ड नहीं मिलने की बात कही है। स्वच्छ भारत मिशन की तीसरी वर्षगांठ एवं गांधी जयंती पर सोमवार को जिला प्रशासन की ओर से बाल भवन में हरियाणा राज्य ग्रामीण स्वच्छता पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। कार्यक्रम में चार करोड़ रुपये की राशि का वितरण किया गया। इसमें प्रत्येक ग्राम पंचायत को एक-एक लाख, ब्लॉक समिति को पांच-पांच एवं जिला परिषद को 20 लाख रुपये दिए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनस्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. बनवारीलाल भी थे। लेकिन इस कार्यक्रम में जिले के ही दो अन्य विधायक रेवाड़ी से रणधीर सिंह कापड़ीवास और कोसली से बिक्रम सिंह यादव नहीं आए। उन्होंने नहीं आने का कारण इस कार्यक्रम के लिए किसी तरह का निमंत्रण नहीं मिलना बताया है। दोनों विधायकों ने निमंत्रण पत्र में भी नाम नहीं होने पर रोष जताया है।
---
मुझे किसी भी तरह का निमंत्रण नहीं दिया गया। अगर मुझे बुलाते तो मैं जरूर जाता।
रणधीर सिंह कापड़ीवास, विधायक, रेवाड़ी
---
मुझे ऐसे किसी कार्यक्रम के बारे में नहीं पता। हम भी इसी सरकार के अंग हैं। बुलाना चाहिए था।
बिक्रम सिंह यादव, विधायक, कोसली
---
यह कार्यक्रम सरकारी था। बुलाने का काम भी प्रशासनिक स्तर पर होता है। पार्टी का कार्यक्रम नहीं था।
योगेंद्र पालीवाल, जिलाध्यक्ष, भाजपा
----
जिला प्रशासन की ओर से दोनों विधायकों के यहां आमंत्रण पत्र पहुंचाए गए हैं। हमारी तरफ से पूरा काम किया गया है।
कुशल कटारिया, एसडीएम, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed