{"_id":"0777e170ed4802a0b5106894b58f1948","slug":"18-hours-lying-on-the-platform-of-bomb-parts-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 घंटे प्लेटफार्म पर पड़े रहे बम के पार्ट्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 घंटे प्लेटफार्म पर पड़े रहे बम के पार्ट्स
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी
Updated Sat, 27 Sep 2014 12:40 AM IST
विज्ञापन
मेरठ-रेवाड़ी पैसेंजर में बम मिलने और उसे डिफ्यूज करने के 18 घंटे बाद एनआईए टीम ने बम डिफ्यूज करने वाली जगह से टाइम बम की घड़ी बरामद की। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) के अधिकारियों ने बम डिफ्यूज करने के बाद ठीक से उसके पार्ट न इकट्ठा करने पर संबंधित टीम को फटकारा भी।
विज्ञापन
शुक्रवार को एनआईए टीम एसपी रेवाड़ी हामिद अख्तर, एसपी रेलवे अंबाला अशोक कुमार और सीनियर डिवीजनल सिक्योरिटी कमिश्नर अश्विनी कुमार अग्निहोत्री की मौजूदगी में बम के नमूने एकत्रित कर रही थी। इस दौरान बम का टाइमर नहीं मिलने पर टीम ने प्लेटफार्म नंबर 2/3 पर दोबारा जाकर जांच की।
विज्ञापन
प्याऊ (जहां बम डिफ्यूज किया गया था) के पास ही टीम को टाइमर मिला। एनआईए ने मौरंग से भरे कट्टों को भी शेष बचे अवशेष इकट्ठा करने को खंगाला। सभी पार्ट्स मिलने के बाद टीम ने बम के क्षतिग्रस्त पुर्जों को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
लगी अतिरिक्त फोर्स, हुई जांच
रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को सुरक्षा चाक-चौबंद दिखी। सभी मुख्य प्लेटफार्म पर रेलवे और जिला पुलिस के जवान तैनात थे। लोगों के सामान की तलाशी हुई और अमूमन इधर-उधर वाहन खड़े करने वालों के वाहन नियत जगह पर ही खड़े करवाए गए।
ट्रेनें रहीं नियमित, दी गई चेतावनी
स्टेशन अधीक्षक गोपाल भाटी ने बताया कि शुक्रवार को सभी ट्रेनें अपने नियत समय पर स्टेशन पहुंचीं और रवाना हुईं। यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से भी ट्रेनों की घोषणा के साथ ही सुरक्षा संबंधी सलाह भी यात्रियों को दी गई। जांच टीम ने बम की सूचना देने वाले युवक से भी मामले में पूछताछ की। जांच टीम ने बम रखने वाले युवक का हुलिया उससे लिया।
जांच की जानकारी नहीं दे सकता
जांच के संबंध में एनआईए अधिकारी से बात करने का प्रयत्न किया गया। अधिकारी का कहना था कि विभाग जांच कर रहा है और जल्द ही ट्रेस आउट हो जाएगा। लेकिन जांच के संबंध में कोई जानकारी नहीं दे सकता।