{"_id":"5cab8c89bdec221401278aef","slug":"171554746505-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी का एकमात्र उद्देश्य देश की एकता और अखंडता को कायम रखा जाए- सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टी का एकमात्र उद्देश्य देश की एकता और अखंडता को कायम रखा जाए- सीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोसली। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव जीतने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को मेहनत करनी होगी। उन्होंने कहा कि पन्ना जीतकर ही बूथ जीता जाएगा, बूथ जीतकर ही चुनाव जीता जाएगा। सीएम सोमवार को कोसली में पन्ना प्रमुखों व कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। सीएम ने सभी पन्ना प्रमुख और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी निभाने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि पार्टी का एकमात्र उद्देश्य है कि देश कि एकता और अखंडता को कायम रखा जाए। सीएम ने पुलवामा का जिक्र करते हुए कहा कि जवानों के शहादत का बदला सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक कर लिया। सेना के मनोबल गिराने के लिए कांग्रेस प्रमाण मांग रही है। उन्होंने कहा कि देश हमारे लिए जमीन का टुकड़ा नही है, भारत माता है और भारत मां के टुकड़े करने वालों के लिए जेल की सलाखें होंगी। सीएम ने वन रैंक वन पेंशन के बारे में कहा कि सरकार बनने से पूर्व प्रधानमंत्री ने रेवाड़ी जनसभा में वायदा किया था। जिसे केन्द्र सरकार ने पूरा किया । गांवों को 24 घंटा बिजली देने की बात पर बीच में से कुछ कार्यकर्ता ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में मात्र डेढ़ घंटे बिजली मिल रही। इस पर सीएम व स्टेज पर बैठे लोगों को जवाब नहीं मिला। सीएम ने बात को संभालते हुए कहा कि बिजली का बिल नहीं भरने वालों को बिजली नहीं मिलेगी। बिजली खर्च करोगे तो बिल देना ही होगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने विकास के एजेंडे को अपनाया है। इनेलो और बीजेपी के गठबंधन के बारे में उन्होंने कहा कि बीजेपी और इनेलो का गठबंधन नहीं हो सकता। इससे पहले कार्यक्रम की शुरूआत सीएम ने मां भारती के चरणों में दीप प्रज्वलित कर के की। संगठन मंत्री सुरेश भट्ट ने सभी पन्ना प्रमुखों को अपने पद की उपयोगिता समझाते हुए कहा कि सभी को अपने अपने पन्ने में मौजूद 60 वोटरों से संपर्क करना है। इस मौके पर विधायक विक्रम सिंह, अमित कुमार, जिला अध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल, हुकमचंद्र के अलावा अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।