फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   खुद के हाथ से चली गोली लगी थी आरोपी के पैर में

खुद के हाथ से चली गोली लगी थी आरोपी के पैर में

Tue, 19 Feb 2019 11:16 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
खुद के हाथ से चली गोली लगी थी आरोपी के पैर में

विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के गढ़ी बोलनी रोड पर 11 जनवरी की रात को गोलीकांड मामले में जांच के बाद पुलिस ने घायल युवक को ही गिरफ्तार कर लिया है। घटना के समय युवक ने अज्ञात युवकों पर गोली मार कर फरार होने का आरोप लगाया था। पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के बाद पता चला की युवक के पास मौजूद देशी कट्टे से चली गोली ही उसके पैर में लगी थी। आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।

जांचकर्ता एएसआई गोविंद प्रसाद ने बताया कि माता चौक निवासी राहुल ने 11 जनवरी को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी गांव धामलाका में दूध की डेयरी है। रात को दोस्त विजय उर्फ बिल्लू की कार में दोस्त रोकी के जन्मदिन की पार्टी से लौट रहा था। गुरुटेक सोसायटी के निकट उसने पेशाब करने के लिए गाड़ी रोकी थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर आए दो युवकों ने उस पर गोली मारकर फरार हो गए। पैर में गोली लगने से राहुल घायल हो गया था। कसौला थाना पुलिस ने राहुल की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया कि राहुल पर किसी ने गोली नहीं चलाई। बल्कि उसके पास मौजूद देशी कट्टे से चली गोली ही पैर में लगी थी। पुलिस ने सोमवार को माता चौक निवासी राहुल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को मंगलवार अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान आरोपी से वारदात में प्रयुक्त देशी कट्टा बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed