फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   आज से यात्रियों के लिए प्राइवेट स्कूलों की 45 बसें दौड़ेगी सड़कों पर

आज से यात्रियों के लिए प्राइवेट स्कूलों की 45 बसें दौड़ेगी सड़कों पर

Fri, 19 Oct 2018 12:47 AM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
आज से यात्रियों के लिए प्राइवेट स्कूलों की 45 बसें दौड़ेगी सड़कों पर
यात्रियों के लिए आज से दौड़ेंगी प्राइवेट स्कूलों की 45 बसें
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। रोडवेज कर्मचारियों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर की जा रही हड़ताल से पार पाने के लिए सरकार ने भी कमर कस ली है। शुक्रवार से जिले में यात्रियों के लिए प्राइवेट स्कूल की 45 बसें अतिरिक्त चलाई जाएंगी। इसके अलावा पुलिस महकमे की पांच बसें चलाई गई।
सरकार ने दिए आदेश, जीएम ने भेजी स्कूल बस की डिमांड
तालमेल कमेटी द्वारा हड़ताल दो दिन और बढ़ाए जाने के बाद सरकार ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए स्कूल बसों को सड़कों पर उतारने की तैयारी कर ली है। हड़ताल के बीच में ही दशहरे का त्योहार पड़ने के कारण यात्रियों का दबाव ज्यादा है। ऐसे में प्रदेश सरकार ने डीसी को आदेश जारी करते हुए स्कूलों की बसों को रोडवेज के बेड़े में शामिल कराने के आदेश दिए हैं। रोडवेज महाप्रबंधक की ओर से 45 स्कूल बसों की मांग की गई है।
विज्ञापन

19 अक्तूबर को दशहरा की छुट्टी होने के कारण स्कूल बंद रहेंगे। ऐसे में स्कूल बसों को प्रशासन ने हायर कर लिया है। पहले चरण में 45 स्कूल बसों को हायर करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
पुलिसकर्मियों की भरोसे चली 24 बसें
हड़ताल के तीसरे दिन हालात और भी खराब हो गए हैं। पूरे दिन में रोडवेज की 24 बसें चली। सुबह तो सिर्फ 23 ही बसें चल रही थी, लेकिन शाम को पांच बसें और चलवाई गई। सभी बसों में चालक व परिचालक पुलिसकर्मी ही थे।
-------
पुलिस विभाग की चलाई पांच बसें
वीरवार को सरकार ने पुलिस विभाग की पांच बसों को भी सड़कों पर उतार दिया, जिसके चालक व परिचालक पुलिस कर्मचारी ही थे। पुलिस कर्मियों ने ही यात्रियों से किराया वसूल किया। अधिकांश बसों में यात्रियों को निशुल्क यात्रा करते देखा गया।


वीरवार को जिले में 24 बसें चलाई गई। इसके अलावा पांच बसें पुलिस महकमे की भी चलाई गई। रोडवेज को पिछले तीन दिन में करीब 36 लाख रुपये का राजस्व नुकसान हो चुका है। विभाग की ओर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए प्राइवेट स्कूलों की 45 बसों को चलाने की मांग की गई है। शुक्रवार से ये बसें सड़कों पर उतर जाएंगी।
-बलवंत सिंह गोदारा, महाप्रबंधक रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed