{"_id":"5b2bfcbb4f1c1b13358b8085","slug":"171529609403-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग लड़के का विवाह रूकवाया--25","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग लड़के का विवाह रूकवाया--25
Updated Fri, 22 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग लड़के का विवाह रुकवाया
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। जिला बाल विवाह निषेध अधिकारी की टीम ने वीरवार को जिले के एक गांव में नाबालिग लड़के के विवाह को रुकवा दिया। बारात शुक्रवार को गांव भटसाना में जानी थी। टीम ने लड़के के परिजनों एवं गांव के मौजिज लोगों से शपथ पत्र भी लिया है, जिसमें बताया गया है कि बालिग होने के बाद लड़के का विवाह करेंगे। टीम को देखकर गांव में हड़कंप मच गया। बाल विवाह निषेध अधिकारी की टीम को वीरवार को सूचना मिली कि जिले के एक गांव में शुक्रवार को एक नाबालिग लड़के का विवाह होना है। सूचना के बाद टीम के सदस्यों ने गांव में जाकर नाबालिग लड़के का विवाह रुकवाया। टीम में डीईओ प्रमोद बागड़ी, एएसआई रामसिंह, सिपाही ऊषा व ममता आदि शामिल थे।