{"_id":"5b26acad4f1c1b684d8b6f6d","slug":"171529261229-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर परिरूद की लापरवाही: कहीं दिन में जगमग तो कहीं रात को गुल लाइटें----","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर परिरूद की लापरवाही: कहीं दिन में जगमग तो कहीं रात को गुल लाइटें----
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नप की लापरवाही: कहीं रात में अंधेरा तो कहीं दिन में जल रहीं स्ट्रीट लाइट
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। नगर परिषद की लापरवाही के कारण शहर में कहीं तो दिन में लाइटें जगमग हो रही है और कहीं रातभर अंधेरा छाया रहता है। शहर के मुख्य बाजारों में लगी स्ट्रीट लाइटें रात में नहीं जलती है जिससे अंधेरा छाया रहता है। इसके विपरीत शहर के अनेक स्थानों पर दिन में भी लाइटें जगमग रहती है।
उल्लेखनीय है कि नगर परिषद की ओर से शहर को जगमग करने के लिए सभी मुख्य बाजारों के अलावा सार्वजनिक स्थानों पर सोडियम लाइटें लगाई गई है, लेकिन उचित रखरखाव के अभाव में शहर की प्रकाश व्यवस्था बदहाल हो चुकी है। ब्रास मार्केट, बावल चौक, अपना बाजार, मॉडल टाउन, सब्जी मंडी, मोती चौक, गुड बाजार व गोकल गेट मार्केट आदि बाजारों में रात को अंधेरा छाया रहता है। वहीं, राजीव चौक, लघु सचिवालय, धारूहेड़ा चुंगी, नाईवाली चौक, रेलवे चौक, आंबेडकर चौक, महाराणा प्रताप चौक समेत अनेक स्थानों पर दिन भर लाइटें जलती रहती हैं।
लाइटों के दिन में जलने की शिकायत मेरे संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा है तो इसकी जांच कराकर जाएगी तथा इनको बंद कराने के लिए कर्मचारी को पाबंद किया जाएगा। खराब लाइटों को भी जल्द बदला जाएगा।
विज्ञापन
-मनोज यादव, सचिव नगर परिषद