{"_id":"59c7f3204f1c1b0d6c8b52ad","slug":"171506276128-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी-दिल्ली के बीच चलने वाली गाड़ियों को समय पर चलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी-दिल्ली के बीच चलने वाली गाड़ियों को समय पर चलाने की मांग
Updated Sun, 24 Sep 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी-दिल्ली के बीच चलने वाली गाड़ियों को समय पर चलाने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
दैनिक रेल यात्री संगठन जिला रेवाड़ी की बैठक संगठन के उपप्रधान रामनिवास छाबड़ी के निवास नई बस्ती में नरेश सचदेवा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में दैनिक रेल यात्रियों की समस्याओं पर विचार किया गया। इस मौके पर संगठन के प्रधान प्रेम सागर जडवानी ने रेवाड़ी-दिल्ली के बीच चलने वाली सभी गाड़ियों को समय पर चलाने की मांग रखी। क्योंकि गाड़ी के देरी से चलने से नौकरीपेशा कर्मचारी एवं व्यापारियों को पहुंचने में देरी होती है। उन्होंने गाड़ी लेट होने पर अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की।
संगठन के उपप्रधान रामनिवास छाबड़ी ने कहा कि अधिकतर गाड़ियों को दिल्ली कैंट से पुरानी दिल्ली पहुंचने में दो घंटे लग जाते हैं। इसके चलते आगे की गाड़ी पकड़ने वालों की गाड़ी निकल जाती है। उन्होंने व्यवस्था के सुधार पर जोर दिया, जिससे गाड़ी समय पर पहुंचे। इस दौरान भारत भूषण, राजू मेहता, फकीर चंद, अशोक नागपाल, अनिल कुमार, राहुल भारद्वाज सहित सैकड़ों दैनिक यात्रियों ने 74001-74002 का रैक बदलने की मांग की। 54011-54012 आरएनटी पैंसेजर को अधिकतर लेट आने पर दैनिक रेल यात्रियों को होने वाली परेशानी को देखते हुए लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।