{"_id":"59c7f1214f1c1b28688b6542","slug":"171506275617-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मपाल
Updated Sun, 24 Sep 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वार्ड - 10 के उपचुनाव में धर्मपाल 28 मतों से जीते
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
नगर पालिका धारूहेड़ा के वार्ड 10 के उपचुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार धर्मपाल प्रजापति 28 मतों से जीते हैं। उन्होंने धीरज सैनी को 28 मतों से हराया। कुल डाले गए 306 मतों में से धर्मपाल को 166 तथा धीरज को 138 वोट मिले। निर्वाचन अधिकारी प्रवीण कुमार ने धर्मपाल प्रजापति की जीत की घोषणा की। उनकी जीत पर समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया। इसी साल मार्च में धर्मपाल प्रजापति के भाई पार्षद राजेंद्र सिंह प्रजापति का देहांत हो गया था।
समय के साथ बढ़े वोट
सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ। 9 बजे तक 100 वोट भी नहीं गिर पाए थे। 10 बजे के बाद वोटरों की तादाद कुछ बढ़ी। तय समय 5 बजे तक 306 लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया। वार्ड में कुल 400 मतदाता हैं। 94 मतदाताओं ने मतदान ही नहीं किया। वोटिंग में ईवीएम का इस्तेमाल किया गया। धर्मपाल प्रजापति ने कहा कि उनके भाई के जाने के बाद वार्ड में विकास के जो कार्य लंबित रह गए थे उनको पूरा कराया जाएगा।