{"_id":"59861b1f4f1c1b045f8b4838","slug":"171501960991-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हाईवे पर मिलेगी जाम से मुक्ति : राव इंद्रजीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल हाईवे पर मिलेगी जाम से मुक्ति : राव इंद्रजीत
Updated Sun, 06 Aug 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे पर मिलेगी जाम से मुक्ति : राव इंद्रजीत
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे स्थित कापड़ीवास चौक पर अब लोगों को जाम से मुक्ति मिल जाएगी। एनएचएआई शीघ्र ही कापड़ीवास चौक पर फ्लाईओवर का निर्माण शुरू करेगा। इसके लिए टेंडर देने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि एनएचएआई अधिकारियों के साथ हुई बैठक में कापड़ीवास चौक पर राजस्थान के भिवाड़ी से आने वाले व्यवसायिक वाहनों के भारी दबाव के कारण कई घंटे तक जाम लग जाता है। इस संबंध में केंद्रीय यातायात मंत्री नितिन गड़करी को भी अवगत कराया गया था। गड़करी के निर्देश पर एनएचएआई के अधिकारियों ने उनसे संपर्क कर कापड़ीवास चौक की विस्तृत जानकारी ली। राव ने बताया कि एनएचएआई अधिकारियों के अनुसार कापड़ीवास फ्लाईओवर की सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। टेंडर की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है। राव ने कहा कि वे लगातार नेशनल हाईवे की समस्याओं को लेकर केंद्रीय यातायात मंत्री नितिन गड़करी से संपर्क में हैं। सरकार बनते ही वर्ष 2014 में उन्होंने केंद्रीय मंत्री का दौरा करवाकर नेशनल हाईवे पर आ रही समस्याओं से उनको अवगत कराया। गुरुग्राम के करीब 1300 करोड़ रुपये की लागत से बने अंडरपास और फ्लाईओवर उन दौरों की ही देन है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद नेशनल हाईवे के अधूरे छोड़े कई फ्लाईओवर को जहां पूरा कर दिया गया है। यातायात के अधिक दबाव से जूझ रहे कुछ चौराहों पर फ्लाईओवर के निर्माण शुरू हो जाएंगे।