फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   1616 children denied admission, how to be irrigated for education

1616 बच्चे प्रवेश से वंचित, शिक्षा की बेल कैसे हो सिंचित

Mon, 17 Jan 2022 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
1616 children denied admission, how to be irrigated for education
रेवाड़ी। नियम 134 ए के तहत अंतिम तारीख तक सिर्फ 466 बच्चों के दाखिले ही हुए हैं, जबकि 68 बच्चों के आवेदन रद्द कर दिए गए हैं। करीब एक माह तक दाखिला प्रक्रिया चलने के बावजूद जिले के 1,616 बच्चे दाखिले से वंचित रह गए हैं। ऐसे में जिले में शिक्षा की बेल कैसे सिंचित हो पाएगी। यह शिक्षा विभाग और सरकार के लिए चुनौती है।
विज्ञापन

नियम 134 ए के तहत मौलिक शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी की गई पहली सूची में जिले के 2,150 बच्चे शामिल थे। अब दाखिले की अंतिम तारीख समाप्त होने से जिन बच्चों के दाखिले नहीं हो पाए हैं, उनका भविष्य दांव पर लग गया है। वहीं मौलिक शिक्षा निदेशालय की ओर से अब दाखिले की तारीख बढ़ाने की उम्मीद भी कम ही नजर आ रही है। नियम के तहत दाखिले नहीं देने के मामले में जहां फरीदाबाद 16.4 प्रतिशत के साथ पहले तो रेवाड़ी 21.7 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर है। सिरसा जिले में सबसे अधिक 60 प्रतिशत दाखिले हुए हैं। वहीं निजी स्कूलों की ओर से नियम 134 ए की पिछले वर्षों की बकाया फीस सहित विभिन्न मांगे पूरी करने की मांग उठाई जा रही है। इसको लेकर निजी स्कूल यूनियन शिक्षामंत्री से लेकर अधिकारियों को कई बार ज्ञापन भी सौंप चुकी हैं। वहीं बच्चों का दाखिला नहीं होने के कारण पिछले एक माह में अभिभावकों की तरफ से भी कई बार जिला सचिवालय पर धरना दिया गया था।
विज्ञापन

प्रदेशभर में अंतिम तारीख तक हुए दाखिलों की स्थिति:
जिले का नाम सीट अलाट दाखिल छात्रों की संख्या रद आवेदन बाकी छात्र
रेवाड़ी 2150 466 68 1616
फरीदाबाद 2749 450 206 2093
करनाल 2760 928 172 1660
पंचकुला 445 127 24 294
रोहतक 1797 664 271 862
गुरुग्राम 1570 519 193 858
कोट
तारीख बढ़ाने के संबंध में दाखिले को लेकर निदेशालय की ओर से कोई आदेश नहीं आया है। वहीं जिन स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, उनकी सूचना निदेशालय को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कपिल पूनिया, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed