{"_id":"5cb61b9bbdec2209dc70e617","slug":"161555438491-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजबूत सरकार चुनने के लिए करें मतदान - दहिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजबूत सरकार चुनने के लिए करें मतदान - दहिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी। एडीसी एवं स्वीप गतिविधियों के नोडल अधिकारी प्रदीप दहिया ने कहा है कि लोक सभा चुनाव में पहली बार ईवीएम मशीनों के साथ वीवीपैट मशीन का इस्तेमाल किया जाएगा। मतदाता द्वारा वोट डालते ही वीवीपैट में उसे सात सेकेंड के लिए एक पर्ची दिखाई देगी जिससे उसे पता चलेगा कि उसका वोट उसी प्रत्याशी के खाते में गया है जिसे वह वोट देना चाहता है। दहिया मंगलवार को रेवाड़ी में खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय के सभागार में स्वीप गतिविधियों के बारे में मतदाताओं को जागरूक कर रहे थे।
इस अवसर पर प्रोजेक्टर के माध्यम से चुनाव कहानियां व फिल्म दिखाकर चुनाव के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने विशेषकर महिला मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग करने के साथ-साथ परिवार के अन्य लोगों को भी प्रेरित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर मतदाता की जानकारी एवं सहायता के लिए मतदाता गाइड भी वितरित की गई।
दहिया ने कहा कि अच्छी सरकार चुनने के लिए अपने मत का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। मत के आधार पर ही आप अच्छी सरकार बनाने में अहम भूमिका निभा सकते है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग चुनाव में अपना वोट तो डालते नहीं तथा सरकार को दोष देते है कि उन्होंने कुछ नहीं किया जिसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार है। एडीसी ने बताया कि मतदान के लिए वोट डालने को प्रेरित करने के लिए स्वीप कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि 12 मई को मतदान केन्द्र पर जाकर अपना वोट अवश्य डाले। लोकसभा चुनाव में मतदाताओं का प्रतिशत बढ़े और आम जनता की भागीदारी अधिक से अधिक हो, इसके लिए स्वीप गतिविधियों के माध्यम से जिले के मतदाताओं को जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्वीप गतिविधियों के तहत ग्रेफिटी अभियान चलाकर जिला लघु सचिवालय व सेक्टर एक के पार्क की बाहरी दीवार पर चित्रकारी का कार्य करके लोगों को जागरूक किया जा रहा है। दीवारों पर मतदाताओं को मतदान के प्रति प्रेरित करने के लिए प्रेरक स्लोगन लिखे गए हैं। जिला में मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए पब्लिसिटी वैन चलाई जा रही है जिसके द्वारा भी गांव-गांव जाकर लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
एडीसी ने बताया कि मतदान के दौरान मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, किसी भी बैंक व डाकघर द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, ड्राइविंग लाइसेंस, केन्द्रीय, राज्य या पीएसयू, पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा जारी पहचान पत्र, पेन कार्ड, पासपोर्ट, फोटो लगी पेंशन बुक, स्मार्ट कार्ड, श्रम मंत्रालय द्वारा स्कीम के तहत जारी किया गया बीमा स्वास्थ्य कार्ड, एमपी या एमएलसी द्वारा जारी कार्यालय पहचान पत्र आदि को मतदाता अपनी पहचान के लिए दिखा सकता है।
गौरतलब है कि रेवाड़ी जिला में 31 जनवरी 2019 के बाद 16266 नये वोट बनाये गये है। इस अवसर पर ईवीएम व वीवीपैट मशीन पर मतदाताओं का अभ्यास भी कराया गया। इस मौके पर बीडीपीओ दीपक यादव, पीओ आफताब, मास्टर ट्रेनर सहित स्वयं सहायता समूह की महिलाएं भी उपस्थित रही।