फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   शहर के मोहल्ला नई बस्ती में सफाई के अभाव में सीवरेज बंद

शहर के मोहल्ला नई बस्ती में सफाई के अभाव में सीवरेज बंद

Sun, 14 Apr 2019 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला नई बस्ती में सफाई के अभाव में सीवरेज बंद

विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के मोहल्ला नई बस्ती में सफाई के अभाव में सीवरेज ओवरफ्लो होकर गंदा पानी गलियों में फैल रहा है। सफाई के अभाव जगह-जगह गंदगी के ढेर लगा है। दूषित पानी के कारण मोहल्ले का वातावरण बदबूदार हो रहा है। लोगों का गलियों से निकलना दूभर हो गया है। गंदे पानी के कारण मोहल्ले में मक्खी मच्छरों पनपने लगे है। मोहल्ले की समस्याओं के समाधान के लिए लोग कई बार संबंधित अधिकारियों से मिल चुके है, लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।
मोहल्ले में कई स्थानों पर सीवरेज के ढक्कन खुले पड़े है, जिससे कारण हादसों का डर बना रहता है। लोगों को आवागमन में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सफाई कर्मियों की लापरवाही के कारण जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। इसे अलावा गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण गंदा पानी नालियों से बाहर फैल रहा है।
विज्ञापन

दूषित पानी के निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण गंदा पानी गलियों में फैल रहा है, जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गंदे पानी के कारण मक्खी मच्छर पनपने लगे है। -नित्यानंद गुप्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

सीवरेज की सफाई नहीं होने के कारण कई स्थानों पर सीवर ओवरफ्लो हो रहा है। दूषित पानी गलियों में फैल रहा है। मोहल्ले का वातावरण बदबूदार हो गया है, जिससे लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। संबंधित अधिकारियों को भी कई बार अवगत कराया जा ुचका है। -संजय गुप्ता
मोहल्ले में कई स्थानों पर सीवरेज के ढक्कन खुले पड़े हैं, जिससे हादसा होने का डर बना रहता है। बेसहारा पशु भी लोगों के परेशानी का कारण बने हुए है। चारों ओर गंदगी फैली हुई है। -भोला शंकर
सफाई के अभाव मोहल्ले में चारों ओर गंदगी के ढेर लगे हैं जिससे मच्छर पैदा हो रहे हैं। मोहल्ले में अनेक बच्चे मच्छरों के काटने से बीमारी की चपेट में आ गए हैं। समस्याओं के समाधान के लिए कई बार अधिकारियों को भी अवगत कराया जा चुका है, लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। -सरोज बाला
सीवरेज ओवरफ्लो, जगह-गजह गंदगी के ढेर, कूड़े के ढेरों में मुंह मारते बेसहारा पशुओं के कारण मोहल्ले के लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन समाधान नहीं हो पाया है। -कान्ता

सीवरेज की सफाई के अभाव में दूषित पानी गलियों में फैल रहा है। नालियों की भी सफाई नहीं होती, जिससे नालियां जाम हो गई है। गंदा पानी गलियों में फैल रहा है।-प्रेम कुमारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed