फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   हड़ताल के आठवें दिन सड़कों पर दौड़ी 79 रोडवेज, 50 बगैर परिचालक के, 10 नए चालक भी मिले..

हड़ताल के आठवें दिन सड़कों पर दौड़ी 79 रोडवेज, 50 बगैर परिचालक के, 10 नए चालक भी मिले..

Wed, 24 Oct 2018 01:29 AM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
हड़ताल के आठवें दिन सड़कों पर दौड़ी 79 रोडवेज, 50 बगैर परिचालक के, 10 नए चालक भी मिले..
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। मांगों को लेकर अब सरकार से आरपार की लड़ाई का एलान कर चुके रोडवेज कर्मियों की हड़ताल के आठवें दिन मंगलवार को जारी रहने के बाद भी हालात सुधरे नजर आए। रोडवेज प्रबंधन के प्रयासों से मंगलवार को जिले के लोकल रूटों पर 79 बसों का संचालन किया गया। जिसमें 50 बसें बिना परिचालक के चलाई गईं। जिससे यात्रियों को राहत के साथ ही फ्री में सफर करने का मौका मिला। वहीं रोडवेज को दस नए चालक मिलने से बसों संचालन में राहत मिली। वहीं दूसरे दिन भी बिजली निगम के साथ जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी हड़ताल पर रहे लेकिन इससे सेवाओं पर कोई खास असर नहीं पड़ा।
सोमवार तक जहां रोडवेज के हड़ताली कर्मचारियों की संख्या बढ़ रही थी। अब वर्कशॉप के कर्मचारियों के भी हड़ताल में शामिल होने के बाद 452 हो गई है। चालकों के हड़ताल में शामिल होने के बाद मंगलवार को आरटीए की ओर से 46 चालक मुहैया कराए गए जबकि शेष बसों का संचालन पुलिसकर्मियों और नए चालकों ने किया। मंगलवार को रोडवेज प्रबंधन 79 बसों का संचालन करने में सफल हुआ लेकिन इन 79 बसों में 50 बसों में कोई परिचालक नहीं था। जिससे इन बसों में यात्रियों ने भी मुफ्त सफर का आनंद लिया। गौरतलब है कि डिपो के तमाम परिचालक हड़ताल में शामिल हो चुके हैं जिसकी वजह से बसों का संचालन करने के साथ उनमें टिकट काटने की जिम्मेदारी भी पुलिस कर्मियों के साथ होमगार्ड की है। हालांकि मंगलवार को रोडवेज में दस नए चालक पहुंचे लेकिन परिचालकों की कमी की वजह से हालात खराब हो गए हैं।
विज्ञापन

समर्थन में बिजली निगम और जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मी रहे हड़ताल पर
रोडवेज कर्मियों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए बिजली निगम और जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। हालांकि दूसरे दिन मंगलवार को हड़ताल पर रहे जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की वजह से पेयजल आपूर्ति पर आशिंक असर पड़ा। इसके अलावा बिजली निगम के भी कर्मचारी हड़ताल पर रहे हैं जिससे शहर के कुछ क्षेत्रों में फाल्ट की वजह से बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। इसके अलावा जाड़रा, बुढ़पुर सहित अन्य फीडरों में रात को फाल्ट आने से सुबह तक बिजली आपूर्ति सुचारू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज का नुकसान एक करोड़ पार
150 बसों के बेड़े वाले रेवाड़ी डिपो को आठ दिनों की हड़ताल से अभी तक एक करोड़ रुपये से भी अधिक का नुकसान हो चुका है। रेवाड़ी डिपो को प्रतिदिन साढ़े 13 लाख रुपये की आमदनी होती है। अभी तक इन आठ दिनों में बसों का संचालन करने के बाद भी रोडवेज को केवल 50 हजार रुपये की ही आमदनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed