फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   इसी माह में मिलेगी जिलेवासियों को मल्टीस्पेशिलटी अस्पताल की सौगात....21 से 24

इसी माह में मिलेगी जिलेवासियों को मल्टीस्पेशिलटी अस्पताल की सौगात....21 से 24

Sat, 02 Jun 2018 12:33 AM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
इसी माह में मिलेगी जिलेवासियों को मल्टीस्पेशिलटी अस्पताल की सौगात....21 से 24
मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल : मिलेंगी ओटी, रैंप और लिफ्ट की सुविधा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
तीन साल से भी अधिक समय से नागरिक अस्पताल परिसर में 50 बेड की क्षमता का बनाया जा रहा अतिरिक्त मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल का लाभ इसी माह से मिलने लगेगा। यहां पर लोगों को सभी अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। इससे लोगों को निजी अस्पताल के भारी-भरकम बिल से राहत भी मिलेगी। जून के द्वितीय सप्ताह में इसका उद्घाटन हो जाएगा।
वर्तमान में जिले का नागरिक अस्पताल 100 बेड का है। यहां पर इस समय 38 चिकित्सक हैं। जटिल ऑपरेशन से लेकर अन्य सुविधाओं के चिकित्सक मौजूद हैं। नागरिक अस्पताल में बढ़ी सुविधाओं के कारण इसकी ओपीडी प्रतिदिन 1800 मरीजों तक पहुंच जाती है। इसके अतिरिक्त मौजूदा भवन भी काफी पुराना हो चुका है। इस कारण नए भवन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इसी आवश्यकता को पूरा करने के लिए 50 बेड का नया अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल तैयार किया गया है। हालांकि इसका निर्माण कार्य वर्ष 2017 के प्रारंभ में ही पूरा हो जाना था लेकिन रैंप और लिफ्ट सिस्टम का कार्य इस्टीमेट में शामिल नहीं होने के कारण इसका कार्य करीब एक साल देरी से चल रहा है। इसके अतिरिक्त सेंट्रलाइज एसी सिस्टम के साथ आक्सीजन की भी व्यवस्था की गई है। अब पीडब्ल्यूडी की तरफ से यह कार्य किया जा रहा है जो कि अब अंतिम चरण में है। संभावना जताई जा रही है कि करीब दस दिन के अंदर काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद 15 जून के आसपास इसका उद्घाटन किया जाएगा। उद्घाटन मुख्यमंत्री द्वारा करने की संभावना है।
विज्ञापन


अत्याधुनिक सुविधाओं से होगा युक्त
यूं तो अस्पताल की क्षमता 50 बेड की है। इसमें 70 मरीजों को आसानी से भर्ती किया जा सकता है। इसमें आधुनिक सुविधाओं से युक्त ऑपरेशन थिएटर के साथ, सेंट्रलाइज एसी, सेंट्रलाइज ऑक्सीजन सप्लाई की व्यवस्था है। रैंप और लिफ्ट की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है, ताकि मरीजों को दूसरे और तीसरे तल पर जाने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेषज्ञ चिकित्सक आने से बढ़ेगी सुविधा
नागरिक अस्पताल एवं ट्रामा सेंटर के लिए चिकित्सकों के कुल 54 पद स्वीकृत हैं। अभी 38 ही चिकित्सक हैं। इसमें मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल के लिए यह खास बात रहेगी कि इन चिकित्सकों में 17 चिकित्सक विशेषज्ञ हैं। इससे नए अस्पताल के लिए चिकित्सकों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। हालांकि सरकार के पास विशेषज्ञ चिकित्सकों के पदों की स्वीकृति के लिए प्रस्ताव गया हुआ है। उसके मंजूर होने के बाद यहां पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की भी संख्या बढ़ जाएगी।
-----------------------
शहर का मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल लगभग बनकर तैयार है। जिले को लोगों को इसी माह से इसकी सुविधाएं मिलना प्रारंभ हो जाएंगी। हमारा प्रयास रहेगा कि मुख्यमंत्री द्वारा इसका उद्घाटन जल्द कराया जाए। - रणधीर सिंह कापड़ीवास, विधायक।
--------------------
यह नागरिक अस्पताल के साथ ट्रामा सेंटर के अतिरिक्त ब्लॉक का काम करेगा। मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल में सभी अत्याधुनिक सुविधाएं हैं। इससे लोगों को काफी लाभ मिलेगा। विशेषज्ञ चिकित्सकों की भी मांग का प्रस्ताव भेजा गया है। पीडब्ल्यूडी की तरफ कार्य लगभग पूरा ही किया जा चुका है। - कृष्ण कुमार, सिविल सर्जन।

----------------
मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल का काम अब अंतिम चरण में है जिसे जल्द ही पूरा करके स्वास्थ्य विभाग को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल सेंट्रलाइज एसी सेक्शन का कार्य चल रहा है। कार्य तेजी से किया जा रहा है। - हेमंत कुमार, कार्यकारी अभियंता, पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed