{"_id":"5a78b1e54f1c1bff388b692c","slug":"161517859301-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरी दुनिया में मशहूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरी दुनिया में मशहूर
Updated Tue, 06 Feb 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्हारे हरियाणा की वीर बेटियां दुनिया में मशहूर : डॉ. उमाशंकर यादव
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
वीर भगत सिंह युवा दल के तत्वावधान में प्रेरणा व देशभक्ति का कार्यक्रम देश की शान है बेटियां का आयोजन राजकीय कन्या वरिष्ठ विद्यालय में किया गया। मुख्यातिथि पूर्व कुलपति डॉ. उमाशंकर यादव ने कहा कि म्हारे हरियाणे की वीर बेटियां, जिनमें विशेष तौर पर रेवाड़ी की वीर बेटी संतोष यादव, सुनीता चोकन, आशा चौधरी व गरिमा और ऐसे अनेकों नाम हैं, जिन्होंने पूरे दुनिया में अपने देश का नाम ही नहीं बल्कि रेवाड़ी के नाम को भी पूरी दुनिया में ऊंचा किया है। कार्यक्रम के आयोजक युवा दल के प्रधान दिनेश कपूर ने कहा कि आज निर्मला सीतारमण ने रक्षामंत्री का दायित्व बखूबी निभाकर दिखा दिया है। हिन्दुस्तान की बेटियां किसी से कम नहीं। आज सेना, पायलट, अंतरिक्ष विज्ञान चाहे व्यवसाय का क्षेत्र हो बेटियां बड़ी से बड़ी जिम्मेवारी सफलतापूर्वक संभाल रही हैं। स्कूल के प्रवक्ता डॉ. ईश्वर सिंह ने कहा कि इस स्कूल की छात्राएं शिक्षा, खेलों और सांस्कृतिक गतिविधियों में उल्लेखनीय सफलता अर्जित कर स्कूल का व रेवाड़ी का नाम रोशन कर रही हैं। कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि हम स्कूल में इन छात्राओं के अच्छे संस्कार व नैतिक शिक्षा पर पूरा ध्यान देते हैं। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन प्राचार्य ईश्वर यादव ने किया। कार्यक्रम में संगठन की ओर से मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। अतिथियों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यत: पूर्वांशी, रोहित गेरा, सोनिया कपूर, ओमवती, महेश शर्मा, सुषमा रानी, सुनीता यादव, सरिता यादव, प्रतिभा, वशिष्ठा रमेश यादव, जयश्री, शर्मिला, आशा व सविता मदान ने सहयोग किया।