फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   रामलीला

रामलीला

Sat, 20 Oct 2018 01:12 AM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
रामलीला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले में विभिन्न स्थानों पर रामलीला का मंचन किया जा रहा है। वीरवार रात को भगवान राम की सेना और रावण की सेना के बीच युद्ध हुआ। इस दौरान भगवान राम ने रावण का वध कर विभीषण को लंका की गद्दी पर बैठाया। वहीं शुक्रवार को मंचन स्थल पर बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीके रूप में रावण दहन भी किया गया। भगवान राम के साथ युद्ध में लंका की पूरी सेना मारी गई।
शहर की नई अनाज मंडी में आयोजित रामलीला मंचन में वीरवार की रात को उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा भी पहुंचे। उन्होंने रामलीला मंचन का शुभारंभ करते हुए कहा कि सभी को भगवान श्रीराम के आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए। भगवान की भक्ति के बाद मातृ-पितृ भक्ति है। इसका अनुशरण सभी को करना चाहिए। उन्होने रामलीला में कलाकारों द्वारा किए जा रहे जीवंत मंचन की प्रशंसा की। कलाकारों द्वारा अपनी संस्कृति को संजोय रखना व उसका मंचन कर युवाओं को अपनी संस्कृति से रूबरू करवाना सराहनीय कार्य है।
विज्ञापन


रावण के साथ युद्ध का किया मंचन
मोती चौक पर श्री घंटेश्वर महादेव मंदिर आदर्श रामलीला में रावण के दरबार में अंगद के पैर जमाने से लेकर अहिरावण वध और राम-रावण युद्ध का मंचन किया गया। रावण द्वारा राम को दशहरा ग्राउंड में देख लेने की धमकी देने के साथ साथ ही रामलीला का समापन किया गया। मंचन में सीता को लेकर रामजी खुशी खुशी अयोध्या लौट आए। सचिव यादके सुगंध ने बताया कि लीला का शुभारंभ अजय कुमार ने रीबन काट कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुडियानी में भी रामलीला
गांव गुड़ियानी में यंग रामलीला क्लब द्वारा आयोजित रामलीला में रावण अंगद संवाद, लक्ष्मण मूर्छा व रावण वध आदि का मंचन किया गया। रामलीला का शुभारंभ वीरेंद्र सिंह यादव ने किया। अंगद के रूप में उपप्रधान पवन यादव, राम के रूप में योगेंद्र लक्ष्मण के रूप में हितेश यादव, सुग्रीव के रोल में मनीष यादव, हनुमान के रोल में दिनेश सैनी, डॉ प्रताप सैनी ने विभीषण ने निभाया।


धारूहेड़ा में अहिरावण वध का मंचन
धारूहेड़ा में वीरवार रात को मेन बाजार स्थित लाला मनीराम बाग में श्रीराम रामलीला क्लब की रामलीला में मेघनाद वध, सुलोचना सती और अहिरावण वध का मंचन किया गया। रावण युद्ध के लिए मेघनाद को भेजता है। लक्ष्मण के साथ युद्ध करते हुए मेघनाद मारा जाता है। उसकी पत्नी सुलोचना रावण और मंदोदरी के पास जाती है। वह राम से उसके पति के शीश को देने के लिए कहती है औ सती हो जाती है। कुंभकर्ण भी युद्ध मे मारा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed