फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा जिला का सरकारी ब्लड बैंक....

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा जिला का सरकारी ब्लड बैंक....

Mon, 18 Jun 2018 12:17 AM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा जिला का सरकारी ब्लड बैंक....
नागरिक अस्पताल में अब 300 रुपये में मरीजों को चढ़ाए जाएंगे प्लेटलेट्स
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। शहर के नागरिक अस्पताल का ब्लड बैंक अब सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त हो जाएगा। ब्लड बैंक में जल्द ही ब्लड कंपोनेंट सेप्रेशन मशीन लगाई जिसके लिए प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। मशीन की स्थापना के बाद डेंगू के प्रकोप के समय मरीजों को प्लेटलेट्स के लिए अब दिल्ली अथवा गुरुग्राम जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस सुविधा के प्रारंभ होने के बाद मरीजों को महज 300 रुपये में ही नागरिक अस्पताल में यह सुविधा मिल जाएगी।
दरअसल जिले में पिछले दो-तीन सालों में डेंगू का प्रकोप बढ़ा है जिसकी वजह से मरीजों की संख्या में भी हर वर्ष इजाफा हो रहा है। पिछले सीजन के दौरान जिले में 117 से भी अधिक मरीज थे। डेंगू के नाम पर मौत का भय दिखाने वाले निजी अस्पताल इसकी आड़ में मरीजों से जमकर वसूली करते हैं। इसी वजह से सरकार को डेंगू की जांच की फीस तय करनी पड़ी। सरकार द्वारा जांच की फीस तय करने के बाद नागरिक अस्पताल में इसके उपचार की सुविधा भी दी गई है लेकिन उसके मुकाबले संसाधन नहीं होने से ज्यादातर मरीजों को उपचार के लिए निजी अथवा दिल्ली, गुरुग्राम या जयपुर के अस्पतालों में जाना पड़ता है। डेंगू के अधिक प्रकोप में मरीज की जान बचाने के लिए प्लेटलेट्स चढ़ाने की जरूरत होती है। जिसमें स्वस्थ व्यक्ति के शरीर से ब्लड लेकर प्लेटलेट्स, प्लाजा, आरडीपी, पीबीसी के घटक अलग-अलग कर लिए जाते हैं। फिलहाल शहर में यह सुविधा फिलहाल एक ही अस्पताल के पास है। निजी अस्पतालों द्वारा प्लेटलेट्स चढ़ाने का शुल्क भी 30 से 40 हजार रुपये लिया जाता है जो गरीब लोगों के लिए वहन करना मुश्किल हो जाता है। इस वजह से ज्यादातर मरीज दिल्ली, गुरुग्राम अथवा जयपुर के अस्पतालों में जाकर उपचार कराते हैं। इन सभी दिक्कतों को देखते हुए जिले के नागरिक अस्पताल में मौजूद ब्लड बैंक में सेप्रेशन मशीन की लंबे समय से आवश्यक महसूस की जा रही थी। अब नागरिक अस्पताल में मल्टी स्पेशिलिटी कक्ष भी बनकर तैयार हो चुका है जो कि इस माह के अंत प्रारंभ हो जाएगा। पर्याप्त सुविधाएं होने के बाद सरकार द्वारा ब्लड बैंक के लिए सेप्रेशन मशीन को भी मंजूरी दे दी गई है। आगामी दो-तीन माह में ब्लड बैंक में सुविधाएं बढ़ाने के साथ इस मशीन को स्थापित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि मरीज की स्थिति के अनुसार प्लेेटलेट्स चढ़ाई जाती है। इसके लिए सरकार द्वारा नागरिक अस्पतालों द्वारा लिए जाने वाला शुल्क भी तय किया गया है। ब्लड का आरडीपी पाउच नागरिक अस्पताल में 300 रुपये में उपलब्ध होगा जबकि प्लाज्मा, पीबीसी के बड़े पाउच के लिए 11 हजार रुपये शुल्क देना होगा। बड़ा पाउच गंभीर बीमारियों के मरीजों के लिए होती है जिसमें प्लाज्मा सहित रक्त के अन्य घटकों की पूर्ति करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लड बैंक का अभी विस्तार किया जाना है, जिसके बाद यहां पर तमाम अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। ब्लड बैंक में कंपोनेंट सेप्रेशन मशीन स्थापित की जाएगी तथा मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल प्रारंभ होने के बाद यह सुविधा प्रारंभ कर दी जाएगी।
- डॉ. नीतू सिंह, प्रभारी ब्लड बैंक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed