{"_id":"5b24099e4f1c1bda6e8b840a","slug":"151529088414-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर दी गिरफ्तारी, प्रशासन के छूटे पसीने...26 से 31","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशा कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर दी गिरफ्तारी, प्रशासन के छूटे पसीने...26 से 31
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आशा कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर दी गिरफ्तारी, प्रशासन के छूटे पसीने
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। सीटू से संबंधित आशा वर्कर यूनियन के तत्वावधान में शुक्रवार को जिला की आशा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर जेल भरो आंदोलन के तहत गिरफ्तारियां दी। कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन की वजह से जिला सचिवालय के बाहर काफी समय तक जाम की स्थिति बनी रही तथा उनको गिरफ्तार करने के लिए मंगाई गई रोडवेज की बसें भी कम पड़ गई। इसके बाद पुलिस की बसों में उनको बैठाकर दूर छोड़ दिया गया। आशा कार्यकर्ताओं के जोरदार प्रदर्शन को देखकर एक बार प्रशासन के भी पसीने छूट गए थे।
प्रदर्शन से पूर्व सेक्टर एक स्थित जवाहरलाल नेहरू पार्क में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर सुनीता टांकड़ी ने कहा कि सरकार द्वारा फरवरी माह में जो आश्वासन दिए गए थे उनमें से एक भी पूरा नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि अब मानेदय बढ़ाया भी गया लेकिन वह मांगों के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जो नोटिफिकेशन जारी किया है वह किसी भी सूरत में कार्यकर्ताओं के हित में नहीं है इसलिए इसमें जब तक संशोधन नहीं किया जाएगा उनका आंदोलन जारी रहेगा। वक्ताओं ने कहा यदि सरकार ने जल्द ही कोई निर्णय नहीं किया तो 22 जून से करनाल में फिर आंदोलन प्रारंभ किया जाएगा। बैठक के बाद आशा कार्यकर्ता पार्क से प्रदर्शन करती हुई जिला सचिवालय तक पहुंची। लगभग चार सौ से अधिक संख्या में रही आशा कार्यकर्ताओं के पहुंचने के बाद जिला सचिवालय के बाहर जाम लग गया। लगभग एक घंटे से भी अधिक समय तक चलते प्रदर्शन के बाद जब इनको गिरफ्तार करके ले जाया गया तब हालात सुधरे। सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन ने पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के साथ रोडवेज से पांच बसों को पहले मंगाकर यहां पर खड़ा कर दिया था। इसके बाद भी कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया तथा उसके बाद ही गिरफ्तारी दी। इस अवसर पर आंगनबाड़ी प्रधान राजबाला चौहान, संतोष चौधरी, एसकेएस के कार्यवाहक प्रधान राजेंद्र सिंह, संजय कुमार, पपीता देवी, बिमला, रेखा, उर्मिला, कमलेश सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थी।