फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   कार्यक्रम के तहत हुए 191 साक्षात्कार

कार्यक्रम के तहत हुए 191 साक्षात्कार

Wed, 14 Feb 2018 12:42 AM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम के तहत हुए 191 साक्षात्कार
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत 191 के साक्षात्कार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) के तहत मंगलवार को जिला सचिवालय सभागार में आवेदकों के साक्षात्कार हुए। इस अवसर पर उपायुक्त पंकज, अतिरिक्त उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार, जिला उद्योग प्रबंधक विरेंद्र सिंह, एलडीएम कमल सिंह, खादी ग्राम उद्योग बोर्ड के संदीप, खादी आयोग के यश्पाल तोमर, उद्योग विभाग के सहायक निदेशक सत्यदेव ने साक्षात्कार लिए। उपायुक्त पंकज ने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत आवेदन देकर ऋण सेवा का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिन लोगों की उम्र 18 वर्ष से ऊपर है वे सभी व्यक्ति पीएमईजीपी योजना में भाग ले सकते है तथा 35 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति इस योजना का लाभ नहीं ले सकते। उपायुक्त ने कहा कि इस योजना में भाग लेने वाले सभी धारक कम से कम 8वीं व 10वीं पास होने चाहिए तभी उन्हें लोन मिल सकता है। इसके अतिरिक्त मैट्रिक पास के अलावा आईटीआई पास सभी युवक युवतिया व छह महीने की अवधि का सरकारी तकनीकी कोर्स करने वाले भी लोन ले सकते है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत दो लाख से पचीस लाख रुपये तक का लोन का प्रावधान है। सर्विस सेक्टर के लिए दो लाख से 10 लाख रुपये तक का लोन लिया जा सकता है। इस लोन की विशेषता यह है कि इस लोन को लेने के लिए सिक्योरिटी तौर पर कुछ नहीं देना होता और लोन की अदायगी किस्तों में कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पीएमईजीपी में लोन लेते वक्त एससी, एसटी और ओबीसी को नियमानुसार आरक्षण दिया जाता है। इस योजना के तहत डेयरी, ट्रांसपोर्ट व अन्य व्यवसायिक गतिविधियों से जुड़ा हुआ कार्य हो, तभी लोन मिल सकता है। मंगलवार को हुए साक्षात्कार में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत जिला उद्योग केंद्र के 134, खादी ग्राम उद्योग आयोग के 18 व खादी बोर्ड के 39 उम्मीदवारों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed