फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   15 thousand looted by taking the truck driver hostage

ट्रक चालक को बंधक बना लूट लिये 15 हजार

Thu, 13 Jan 2022 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
15 thousand looted by taking the truck driver hostage
रेवाड़ी। कार सवार युवकों ने दिल्ली-जयपुर हाईवे पर असाही पुल के पास एक ट्रक चालक को बंधक बनाकर उससे 15 हजार रुपये लूट लिए और बाद में ट्रक चालक को राजस्थान के कस्बा शाहजहांपुर निकट फेंककर फरार हो गए। बदमाशों ने ट्रक के शीशे भी तोड़ दिए। इसके बाद ट्रक की चाबी भी छीन ली। यह घटना 29 दिसंबर की रात की है और पुलिस ने मंगलवार को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

राजस्थान के जिला भरतपुर के गांव सीकरी निवासी शहाबुद्दीन ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह ट्रक में रोड़ी लेकर पाटन से गुरुग्राम गया था। गुरुग्राम से लौटते समय असाही पुल के निकट कार में सवार पांच लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया। ट्रक रोकते ही युवकों ने रॉड से शीशे तोड़ दिए और शहाबुद्दीन को अपनी कार में डाल लिया। आरोपियों ने ट्रक की चाबी व 15 हजार रुपये की नकदी भी छीन ली। आरोपियों ने चालक के साथ मारपीट भी की और जान से मारने की धमकी दी। युवकों ने ट्रक मालिक को फोन कर चालक शहाबुद्दीन को पुल से नीचे फेंककर जान से मारने की धमकी दी। मारपीट के बाद आरोपी चालक को शाहजहांपुर के निकट सुनसान जगह पर फेंककर फरार हो गए। इधर, पुलिस चालक को बंधक बनाकर नकदी छीनने की वारदात को संदेहास्पद मान रही है। पुलिस की प्राथमिक जांच में मामला सड़क पर दुर्घटना होने और दोनों पक्षों के बीच झगड़ा होना पाया है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए दूसरे पक्ष को भी तलब किया है। फिलहाल पुलिस ने चालक की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed