{"_id":"62f1514f5ea51653c90d8d34","slug":"15-member-executive-list-of-hindu-high-school-society-released-rewari-news-rtk6546650103","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू हाई स्कूल सोसाइटी के 15 सदस्यीय कार्यकारिणी की सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू हाई स्कूल सोसाइटी के 15 सदस्यीय कार्यकारिणी की सूची जारी
विज्ञापन
रेवाड़ी। हिंदू हाई स्कूल सोसाइटी के प्रधान, उप प्रधान, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष के साथ 15 कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव रविवार को गढ़ी बोलनी रोड स्थित गणेशी लाल हिंदू पब्लिक स्कूल में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। 15 नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों की सूची चुनाव अधिकारी युगल किशोर रस्तोगी ने जारी कर दी है। इस पद के लिए शहर के 26 लोग चुनाव मैदान में थे। सोसाइटी सदस्यों ने इनमें से नरेश अग्रवाल, महेश गोयल, संजय अग्रवाल, जगमोहन अग्रवाल, तरुण शर्मा, मुरारीलाल, ईश्वर कुमार शर्मा, सुनील कुमार खंडेलवाल, मोहन लाल गुप्ता, चन्द्रशेखर, निखिल अग्रवाल, अनिल कुुमार, अनिल कुमार वेदप्रकाश, सुरेंद्र खुराना, अमित तनेजा को सोसाइटी सदस्यों सर्वाधिक मत देकर इस पद की जिम्मेदारी सौंपी।
उधर चुनाव अधिकारी युगल किशोर रस्तोगी ने तीन शिक्षण संस्थाओं का संचालन करने वाली हिंदू हाई स्कूल सोसाइटी के चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों एवं मतदान करने वाले सोसाइटी सदस्यों का रचनात्मक सहयोग देने के लिए आभार जताया। उधर, नए प्रधान रामकिशन गुप्ता ने इस चुनाव में चौथी बार उन्हें प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपने के लिए सोसाइटी के मतदाताओं का आभार जताते हुए इन संस्थाओं के माध्यम से शिक्षा क्षेत्र को बढ़ावा देने की बात कही। बता दें, सोसाइटी की ओर से जल्द नए पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाने के लिए एक कार्यक्रम हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित कराया जाने वाला है। फिलहाल इसकी कोई तिथि निर्धारित नहीं हुई है। उधर नई टीम के सदस्यों को मतगणना स्थल से उनके परिजन एवं समर्थक खुशनुमा माहौल में इनके घर तक लेकर गए।
शहर में शिक्षा की ज्योति जलाने वाले हिंदू स्कूल की स्थापना देश आजाद होने से पहले 1944 में हुई। कालांतर में यह तीन जगह पर संचालित हुआ। सबसे पहले रेलवे रोड पर लाला मक्खनलाल की धर्मशाला में, उसके बाद 1956 - 57 में भाड़ावास गेट के पास जबकि 1987 में इसे मॉडल में बनाए गए नए भवन में स्थानांतरित कर दिया गया। मॉडल टाउन में इसकी दो संस्थाएं हिंदू पब्लिक स्कूल, हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जबकि शहर से बाहर गणेशीलाल हिन्दू पब्लिक स्कूल संचालित हो रहा है। शहर से बाहर वाली शाखा करीब एक दशक पहले स्थापित हुई और उसकी में हिंदू हाई स्कूल सोसाइटी के पांच प्रमुख पदाधिकारियों एवं 15 कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव के लिए रविवार को मतदान कराया गया। इस चुनाव में पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह ने भी मतदान किया। कुल 978 मतदाताओं में से 792 ने इस चुनाव में हिस्सा लिया। इस चुनाव में लगातार चौथी बार रामकिशन गुप्ता ने जबकि लगातार 35 सालों से कोषाध्यक्ष पद संभाल रहे राजकुमार कालड़ा ने पुन: जीत दर्ज की, जिन्होंने नया रिकॉर्ड कायम किया। नई टीम अगले तीन साल यानी 2022 से 2025 तक काम करेगी।