{"_id":"5a79f65e4f1c1b8b268b8d2b","slug":"141517942366-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होगें चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होगें चालान
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉलिथीन बेचने व प्रयोग करने वाले दुकानदारों के होंगे चालान
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
पॉलिथीन बेचने वाले व प्रयोग करने वाले दुकानदारों के अब नगर परिषद, नगरपालिका व जिला विकास एवं पंचायत विभाग के अधिकारी प्रदूषण विभाग के साथ मिलकर चालान करेंगे ताकि जिले के पॉलिथीन मुक्त अभियान को सफल बनाया जा सके। नगर परिषद रेवाड़ी में कार्यकारी अधिकारी, नगर पालिका बावल व धारूहेड़ा में नगरपालिका सचिव और ग्रामीण क्षेत्रों में जिला विकास एवं पंचायत विभाग पॉलिथीन बेचने व प्रयोग करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई करेंगे।
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के जिला रेवाड़ी के नोडल अधिकारी व अतिरिक्त उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार के मार्गदर्शन में ग्रामीण क्षेत्रों में गांव-गांव में जाकर 130 सक्षम युवा काम कर रहे हैं, जिन्हें टीम कलस्टर के रूप में बांटा है, जो पॉलिथीन का प्रयोग न करने के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। वहीं जिले की 358 ग्राम पंचायतों ने प्रस्ताव पास करके बीडीपीओ के माध्यम से अतिरिक्त उपायुक्त को पॉलिथीन फ्री का प्रस्ताव दे दिया है। अतिरिक्त उपायुक्त कैप्टन मनोज ने बताया कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों को पॉलिथीन मुक्त बरकरार रखने के लिए लोगों को जागृत किया जा रहा है। पॉलिथीन के दुष्प्रभावों को देखते हुए लोगों को चाहिए कि इसका प्रयोग न करें और न ही करने दें। उन्होंने बताया कि पॉलिथीन नालियों व सीवरेज की रुकावट करती है और इसे जलाने पर जो गैस निकलती है वो शरीर के लिए हानिकारक है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में परचून की दुकान चलाने वाले पॉलिथीन का प्रयोग करते हैं, उन पर अब सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कैप्टन ने बताया कि पॉलिथीन का प्रयोग सांस और त्वचा संबंधी रोगों के साथ ही कैंसर का खतरा भी बढ़ा रहा है। इससे गर्भवती महिलाओं के गर्भ में पल रहे शिशु का विकास रुक जाता है और प्रजनन अंगों को नुकसान पहुंचता है। उन्होंने बताया कि पॉलीथीन कचरे से देश में प्रतिवर्ष लाखों पशु-पक्षी मौत का ग्रास बन रहे हैं। उन्होंने जिले के लोगों से आग्रह किया कि जनहित में पॉलिथीन का प्रयोग न करें।