{"_id":"5a1b1a834f1c1bce408b95e6","slug":"141511725699-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक
Updated Sat, 10 Feb 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौकीदार यूनियन ने बैठक में मांगों को लेकर किया विचार-विमर्श
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
सेक्टर एक स्थित नेहरू पार्क में डीटीएच स्कूल चौकीदार यूनियन की तरफ से जिला प्रधान देवेंद्र यादव की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में डीटीएच स्कूल चौकीदार की मांगों को लेकर विचार विमर्श किया गया। जिला प्रधान ने बताया कि सरकार चौकीदारों की मांगों की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 11 वर्षों से कार्य करने वाले चौकीदारों को केवल एक हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिल रहा है। बैठक में विचार-विमर्श कर 11 फरवरी को 21 सदस्यों को प्रतिनिधिमंडल शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा के आवास पर मांगों को लेकर ज्ञापन देंगे।
बैठक के उपरांत डीटीएच चौकीदारों ने विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास को ज्ञापन दिया। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से सरकार से डीटीएच चौकीदारों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, न्यूनतम वेतन 18000 रुपये करने, सालाना दो ड्रेस देने व दुर्घटना बीमा की मांग की। इस अवसर पर हरि सिंह मुलोदिया, मुन्नीलाल, मास्टर सूबे सिंह, मनोज कुमार, सुभाषचंद्र, राकेश कुमार, राजपाल, सुरेंद्र सिंह, अशोक, चांद सिंह, फूल सिंह, सुरेश, रामकिशन, बिरेंद्र, सुमेर सिंह, पवन, बिरेंद्र सूरजभान, राकेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।