{"_id":"59d6756f4f1c1bc8538b61ca","slug":"141507226991-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोध कार्यक्रम आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोध कार्यक्रम आज से
Updated Thu, 05 Oct 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खोरी स्कूल में बीबीसी का शोध कार्यक्रम आज से
अमर उजाला ब्यूरो
खोल। जिले के गांव खोरी स्थित राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कार्पोरेशन (बीबीसी) लंदन की देखरेख में मार्केटिंग रिसर्च स्पोर्ट सर्विसिज की एक साठ सदस्यीय टीम 6 व 7 अक्तूबर को विद्यालय के नौवीं से बारहवीं के विद्यार्थियों के साथ विचार विमर्श कर शोध कार्य को पूरा करेगी। प्रधानाचार्य टेकचंद की अध्यक्षता में उक्त टीम दोनों दिन विद्यालय की बहुआयामी गतिविधियों के अलावा किशोरावस्था के विभिन्न पहलुओं के संबंधित विषयों पर विद्यार्थियों के मौलिक विचार एकत्रित करेगी। विद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक एवं स्टाफ सचिव सतीश यादव ने बताया कि उक्त शोध अभियान के तहत प्रदेशभर के दो सरकारी स्कूलों का चयन किया गया है, जिनमें नौवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को संबंधित शोध पक्ष में शामिल किया जा रहा है। इस शोध के अंतर्गत टीवी पर प्रसारित होने वाले युवाओं से संबंधित कार्यक्रमों की दशा एवं दिशा के अलावा युवा वर्ग की विभिन्न प्रासंगिक जिज्ञासाओं पर भी विचार विमर्श किया जाएगा।