फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   कब्बड़ी प्रतियोगिता के दूसरे छाई रोहतक

कब्बड़ी प्रतियोगिता के दूसरे छाई रोहतक

Fri, 16 Feb 2018 12:39 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
कब्बड़ी प्रतियोगिता के दूसरे छाई रोहतक
कबड्डी स्पर्धा में छाई रोहतक की बेटियां
विज्ञापन

रेवाड़ी। राजकीय महिला महाविद्यालय में हो रही तीन दिवसीय राज्यस्तरीय अंतर महाविद्यालय महिला कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन गुरुवार को नौ मुकाबले हुए। इसमें द्वितीय चरण के लिए पांच व क्वार्टर फाइनल के चार मुकाबले शामिल थे। प्रतियोगिता के दूसरे के कार्यक्रम में शहर के उद्योगपति रवि गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और दीप प्रज्वलित किया। प्रतियोगिता के रोचक मुकाबलों में वैश्य महिला महाविद्यालय रोहतक, राजकीय महिला महाविद्यालय सांपला, छोटूराम जाट महाविद्यालय हिसार व महिला महाविद्यालय झौझूकलां की टीमों ने अपनी प्रतिद्वंदी टीमों को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि खेलों को खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेलों से अनुशासन की भावना पैदा होने के साथ आपसी भाईचारा भी बढ़ता है। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे रोजगार के पीछे भागने की बजाय स्वरोजगार पर ध्यान दे। कालेज की प्राचार्या पूजा खुल्लर ने कहा कि सरकार बेटियों की शिक्षा के साथ खेलों पर भी विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे हुए कबड्डी के मुकाबलों में द्वितीय चरण के लिए पहला मुकाबला राजकीय महिला कॉलेज सांपला और राजकीय महिला कॉलेज आदमपुर के बीच हुआ। इसमें सांपला की टीम ने आदमपुर को 27 के मुकाबले 34 अंकों के अंतर से हराया। वैश्य महिला महाविद्यालय रोहतक व टीकाराम कोलज सोनीपत के बीच खेलों गया, जिसमें रोहतक की बेटियों ने सोनीपत को 4 प्वाइंटों के मुकाबले 46 अंकों से मात दी। तीसरा मैच महारानी किशोरी जाट कालेज रोहतक की टीम ने राजकीय महाविद्यालय सफीदो की टीम को 6 के मुकाबले 33 अंकों से हराया। राजकीय कालेज तोसाम की टीम को छोटूराम जाट कालेज हिसार की टीम ने 9 के मुकाबले 32 अंकों के अंतर से हराया। इसके अलावा राजकीय कालेज कंवाली की टीम को राजकीय कन्या कालेज रेवाड़ी की टीम ने 18 अंकों के मुकाबले 33 प्वाइंटों से हराया। प्रतियोगिता में गुरुवार को हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में वैश्य महिला महाविद्यालय रोहतक की टीम ने एसडी कालेज नरवाना की टीम ने 25 के मुकाबले 27 अंकों से हराया। यह मुकाबला प्रतियोगिता के दूसरे दिन का सबसे शानदार रहा। रोहतक व नरवाना की बेटियों ने मैच के अंतिम समय तक एक-दूसरे को मात देने का प्रयास किया, लेकिन रोहतक की बेटियों ने नरवाना की बेटियों को 2 अंकों के अंतर से परास्त कर दिया। महिला महाविद्यालय झौंझूकलां की टीम ने महारानी किशोरी जाट कालेज रोहतक की टीम को 20 के मुकाबले 28 अंकों से हराया। छोटूराम जाट महिला कालेज हिसार की टीम ने द्रोणाचार्य कालेज गुरुग्राम की टीम को 20 के मुकाबले 28 अंकों से मात दी। अंतिम मुकाबला राजकीय महाविद्यालय सांपला एवं मेजबान टीम रेवाड़ी के बीच खेला गया, जिसमें सांपला की बेटियों ने मेजबान टीम को 12 अंकों से हराया। रेवाड़ी की टीम ने 17 अंक बनाए तो सांपला की टीम ने 29 अंक लिए। इस मौके पर प्रोफेसर नरेश कुमार, पंकज कुमार, वीके यादव, सत्यपाल, शशिभूषण, इंद्रकुमार, वीपी शर्मा, शोभा यादव, सतीश कुमार, सत्येद्र सिंह, बलबीर सिंह, राजेश कुमारी, कविता सैनी, नरेंद्र सिंह, रुचि वाधवा, पंकज कालड़ा, बिजेंद्र सिंह, नवीन कुमार, सीमा रानी, दीपक गुल्याणी, आशीष शर्मा और प्रोफेसर रेणु यादव ने प्रतियोगिता के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन

----
शुक्रवार को होगा फाइनल मुकाबला
प्रतियोगिता के अंतिम दिन शुक्रवार को सेमीफाइनल मैच वैश्य महिला महाविद्यालय रोहतक व राजकीय महिला महाविद्यालय सांपला के बीच एवं छोटूराम जाट महिला महाविद्यालय हिसार व महिला महाविद्यालय झौंझूकला के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों में से विजेता टीमों के बीच फाइनल मैच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed