फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   छात्राओं को बताए पोक्सो

छात्राओं को बताए पोक्सो

Tue, 13 Feb 2018 01:09 AM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
छात्राओं को बताए पोक्सो
छात्राओं को दी पॉक्सो एक्ट की जानकारी
विज्ञापन

रेवाड़ी।
पुलिस की ओर से सोमवार को गांव हुसैनपुर स्थित डाइट में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसआई ऊषा रानी व टीम में शामिल अन्य महिला पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को महिला अधिकारों व पॉक्सो एक्ट के बारे में जानकारी दी। वहीं किसी भी तरह की परेशानी होने पर पुलिस को शिकायत करने का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा कि जिले में पुलिस अधीक्षक संगीता कालिया के दिशानिर्देश में ऑपरेशन दुर्गा चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि किसी भी बच्चे या बच्ची के साथ यदि कोई बुरा स्पर्श या बुरा व्यवहार करता है तो वे घबराएं नहीं बल्कि वो अपने माता-पिता या अध्यापक को इसकी जानकारी दें, ताकि उस व्यक्ति को पॉक्सो एक्ट के तहत सजा दी जा सके। उन्होंने माता-पिता को अपने बच्चों के प्रति सजग रहने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि महिलाओं को कानून में विशेष अधिकार प्राप्त है। महिलाओं के लिए हेल्पलाइन नंबर 1091 भी शुरू किया गया है और पुलिस लाइन में महिला थाना भी है। महिलाएं हेल्पलाइन या पुलिस थाने में अपनी शिकायतें दर्ज करा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed