{"_id":"5a81eb844f1c1b514a8b8e90","slug":"131518463876-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपायुक्त के औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपायुक्त के औचक निरीक्षण
Updated Tue, 13 Feb 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीसी ने डहीना उपतहसील और पीएचसी का किया निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
खोल।
रेवाड़ी के उपायुक्त पंकज ने सोमवार को डहीना उप तहसील व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उपायुक्त के दौरे से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सबसे पहले उपायुक्त ने डहीना उप तहसील का दौरा किया। उन्होंने कार्यालय की गतिविधियों को देखा एवं रजिस्टरों की जांच की। नायब तहसीलदार कन्हैया लाल से उपतहसील की समस्याएं जानीं और जमा संबंधी फाइलों के बारे में पूछताछ की। उन्होंने कहा कि तहसील में आने वाले लोगों के कार्य दिलचस्पी से करें। इसके बाद डीसी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डहीना का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने ओपीडी रजिस्टर चेक किए और दवा लेने आए लोगों से बातचीत की। उन्होंने केंद्र के चिकित्सा प्रभारी से समस्याओं के बारे में पूछा। अस्पताल में साफ-सफाई को बारिकी से चेक किया। चिकित्सका अधिकारी ने डीसी के आगे इमारत की मरम्मत कराने की मांग रखी। इस पर उपायुक्त ने कहा कि जल्द ही बिल्डिंग की मरम्मत का पैसा आ जाएगा। उन्होंने केन्द्र के स्टाफ सदस्यों को भी समय पर ड्यूटी आने व अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं देने की बात कही।