{"_id":"59ca96364f1c1ba1538b489b","slug":"131506448950-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल महाकुंभ : राव तुलाराम स्टेडियम में जुटे 2000 खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल महाकुंभ : राव तुलाराम स्टेडियम में जुटे 2000 खिलाड़ी
Updated Tue, 26 Sep 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल महाकुंभ : कबड्डी के रोचक मुकाबले में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग हरियाणा की तरफ से स्वर्ण जयंती के तहत खेल महाकुंभ का शुभारंभ किया गया। इसके तहत राव तुलाराम स्टेडियम में करीब 2000 खिलाड़ी जुटे। मंगलवार को फुटबाल के लड़कों के मुकाबले में अंडर-14 में आरएफसी रेवाड़ी ने माउंट लिटरा जी को 2-0 से हराया। दूसरे मैच में खोल गांव की टीम ने डीपीएस रेवाड़ी को मात दी। अंडर-17 खोल गांव की टीम ने गुरुकुल घासेडा को 3-0 से हराकर जीत दर्ज की। दूसरे मैच में सैनिक स्कूल रेवाड़ी की टीम ने गांव बालावास जाट की टीम को 3-0 से हराया। ओपन ग्रुप रेवाड़ी की टीम ने रावमावि. धारूहेड़ा को 3-0 से हराया। गांव खोल की टीम ने कोसली की टीम को 2-0 से मात दी। खो-खो (अंडर-14 लड़कियां) में गांव कुंडल प्रथम, गांव हांसाका द्वितीय, लड़कों के अंडर-14 वर्ग में कुंडल प्रथम, बालधन कला द्वितीय, अंडर-17 लड़कियों के मुकाबले में गांव सुल्खा और गांव बालावास जाट ने फाइनल में प्रवेश किया। अंडर-17 लड़के के मुकाबले में गांव बालधन कला प्रथम व हांसाका द्वितीय, लड़कों के ओपन वर्ग में गांव सुल्खा और कापड़ीवास ने फाइनल में प्रवेश किया। बैडमिंटन ओपन (लड़के) में मधुसूदन ग्रुप प्रथम, अनिरुद्ध ग्रुप द्वितीय और मनिंदर ग्रुप तृतीय रहा। अंडर-14 में कैंब्रिज स्कूल प्रथम, आरपीएस स्कूल द्वितीय और चित्रेश ग्रुप तृतीय रहा।
कबड्डी में आई 43 टीमें
पहले दिन का आकर्षण कबड्डी के मैच रहे। आयोजक तब आश्चर्यचकित रह गए जब कबड्डी के लिए जिले के विभिन्न स्थानों से 43 टीमें पहुंची। इसमें विभिन्न वर्गों के मुकाबले हुए, जो देर शाम तक चलते रहे। इसके अतिरिक्त खो-खो, फुटबॉल के भी रोचक मुकाबले देखने को मिले। यहां आर्चरी, बैडमिंटन, फुटबाल, कबड्डी (नेशनल), खो-खो और बास्केटबाल खेलों का आयोजन किया गया। वहीं होली चाइल्ड में जिमनास्टिक, जिमखाना में तैराकी जबकि राजीव गांधी खेल परिसर कोसली में बॉक्सिंग हुई।
आज होंगे यह मैच
बुधवार और वीरवार को फुटबाल, बैडमिंटन, बाक्सिंग, कबड्डी, खो-खो, बास्केटबाल खेलों की शेष प्रतियोगिताएं होंगी। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी भारत ग्रोवर ने बताया कि प्रथम दिन के सभी मैच शांतिपूर्ण ढंग से हुए। बुधवार को 100 खिलाड़ी करनाल में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। अन्य मैच भी बेहतर तरीके से कराए जाएंगे।