{"_id":"599dcd794f1c1b1b428b48b0","slug":"131503513977-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना में भर्ती के लिए अच्छा मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना में भर्ती के लिए अच्छा मौका
Updated Thu, 24 Aug 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी के युवाओं के लिए खुली भर्ती चार अक्तूबर से
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
भिवानी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी और रेवाड़ी के युवाओं के लिए सेना में भर्ती होने के लिए एक अच्छा मौका है। सेना में विभिन्न पदों की खुली भर्ती भिवानी पुलिस लाइन में 4 से 12 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन आरंभ हो चुके हैं। यह 22 सितंबर तक खुले रहेंगे।
सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी के भर्ती निदेशक ने बताया कि भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट पर अपना पंजीकरण करवाकर भर्ती में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि उमीदवारों को भर्ती में भाग लेने के लिए दसवीं और 12वीं के मूल प्रमाण पत्र, बोनाफाइड हरियाणा निवासी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और चरित्र प्रमाण पत्र जो कि 6 माह से पूर्व के नहीं होने चाहिए लाना अनिवार्य है। एनसीसी मूल प्रमाण पत्र, खेल प्रमाण पत्र धारक मूल प्रमाण पत्र, सैनिक, भूतपूर्व सैनिक या विधवाओं के पुत्र का रिलेशन प्रमाण पत्र सहित जो भी दस्तावेज उक्त वेबसाइट पर दर्शाए हैं, वे भी लाना अनिवार्य हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक उमीदवारों को इस वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है। बिना रजिस्ट्रेशन के उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर नहीं दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि उक्त वेबसाइट पर भर्ती की सभी शर्तें दी गई हैं, जिनको पूरा करना जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपने रजिस्ट्रेशन फार्म व आवेदन पत्र पर आधार कार्ड नंबर की एंट्री अवश्य करवाएं बिना आधार नंबर एंट्री वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा।