{"_id":"62167750ee6ff472ef68dc76","slug":"13-thousand-rupees-cheated-from-the-woman-by-becoming-a-relative-rewari-news-rtk639296138","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तेदार बनकर महिला से ठगे 13 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्तेदार बनकर महिला से ठगे 13 हजार रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। साइबर ठगों ने रिश्तेदार बनकर शहर के मोहल्ला अजय नगर निवासी एक महिला के बैंक खाते से 13 हजार रुपये से अधिक की राशि निकाल ली। महिला के पति ने घर लौटने के बाद रिश्तेदारों से संपर्क किया, तब ठगी का पता लगा। पीड़िता की पति की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई है। शहर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस को दी शिकायत में अजय नगर निवासी मुकेश रंगा ने कहा है कि 20 फरवरी की देर शाम करीब साढ़े आठ बजे उनकी पत्नी के पास एक काल आई। काल करने वाले ने अपने आपको रिश्तेदार बताते हुए कहा कि उनके खाते की सीमा खत्म हो गई है। उन्हें किसी से अपने रुपये लेने है। वह अपने खाते में रुपये मंगवा ले। वह बाद में उनसे ले लेगा।
मुकेश की पत्नी ने रिश्तेदार समझकर रुपये मंगाने के लिए हां कर दी। आरोपी ने उनके व्हाट्सएप पर क्यूआर कोड भेज कर स्कैन करा लिए और सात बार में उनके खाते से 13 हजार 990 रुपये निकाल लिए। रुपये निकलने के बाद वापस उसी नंबर पर काल की तो स्विच आफ हो गया। उन्होंने अपने रिश्तेदारों को फोन भी किए, लेकिन कुछ पता नहीं लग पाया। मुकेश ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।