फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   सोशल मीडिया और पेड न्यूज पर रखी जा रही नजर : डीसी

सोशल मीडिया और पेड न्यूज पर रखी जा रही नजर : डीसी

Thu, 18 Apr 2019 12:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया और पेड न्यूज पर रखी जा रही नजर : डीसी

विज्ञापन
रेवाड़ी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजीव रंजन ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उपायुक्तों से लोकसभा चुनाव के सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर विस्तार से समीक्षा की। इस मौके पर उन्होंने वोटर स्लिप टेंडर, फोटोस्टेट टेंडर, स्वीप एक्टिविटी, माइक्रो आब्जर्वर, स्वैच्छिक कार्यकर्ताओं सहित चुनाव से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं बारे जानकारी हासिल की।

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार शर्मा ने वीसी में बताया कि जिले में लोकसभा चुनाव के लिए कर्मियों की ड्यूटियां लगाई जा चुकी हैं। इस दौरान मतदाताओं की मदद के लिए एनसीसी, एनएसएस के वॉलंटियर की सहायता ली जाएगी। उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा 17वीं लोकसभा आम चुनाव के दृष्टिगत सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा की दृष्टि से पूरी व्यवस्था चाक चौबंद है, मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति द्वारा भी सोशल मीडिया व पेड न्यूज पर नजर रखी जा रही है। मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए भी अभियान पूरे जोरों पर है। जिला में उन मतदान केंद्रों पर स्वीप गतिविधियां चलाकर मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। जहां पिछले चुनाव में मतदान प्रतिशत कम था। उन्होंने चुनाव प्रबंधों के संबंध में अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए तीन डिजिटल एलईडी भी लगाई गई है। शहर व ग्रामीण क्षेत्र में दिवारों पर स्लोगन का कार्य किया गया है। उन्होंने बताया कि स्वीप एक्टिविटी के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से आमजन को जागरूक करने का काम किया गया है। महिलाओं को भी मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस मौके पर एडीसी प्रदीप दहिया, एसडीएम रेवाड़ी अलका चौधरी, एसडीएम कोसली अमरदीप जैन, सीटीएम रविन्दर यादव, डीआरओ मानव मालिक, चुनाव नायब तहसीलदार दलीप सिंह, चुनाव कानूनगो सुनील डांगी सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed