{"_id":"5b2560b14f1c1b64068b6a55","slug":"121529176241-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान के प्रति कायम सोच को बदलने में मीडिया की अहम भूमिका....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान के प्रति कायम सोच को बदलने में मीडिया की अहम भूमिका....
Updated Sun, 17 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्तदान के प्रति सोच बदलने में मीडिया की अहम भूमिका : एसपी
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। अमर उजाला फाउंडेशन एवं रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वावधान तथा गंगा सहाय अस्पताल के सहयोग से शहर के नागरिक अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में शनिवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का सुबह सुबह 9 बजे से पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल ने उद्घाटन किया। इस मौके पर एसपी ने कहा कि रक्त के अभाव में काफी मरीजों की मौत हो जाती है जो कि हमारे लिए बड़ी चिंता की बात है। उन्होंने कहा कि अभी भी ज्यादातर लोगों में रक्तदान करने के प्रति झिझक कायम है जिसको दूर किया जाना बेहद जरूरी है। मीडिया के माध्यम से लोगों के बीच कायम भ्रांतियों को दूर किया जा सकता है। ऐसे में अमर उजाला फाउंडेशन का यह प्रयास एक पुनीत कार्य है। उन्होंने कहा कि ऐसे माध्यमों से ही हम लोगों को रक्तदान के प्रति प्रेरित कर सकते हैं। स्वस्थ लोगों को रक्तदान अवश्य करना चाहिए ताकि जिन लोगों को रक्त की जरूरत होती है उनको वह समय पर मिल सके। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन की तरफ से भी जल्द शिविर का आयोजन किया जाएगा क्योंकि गर्मियों के दौरान ही रक्त की सबसे अधिक मांग आती है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर उनका हौसला बढ़ाया और स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति-प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
32 युवाओं ने किया रक्तदान
शिविर में युवाओं के साथ महिला भी रक्तदान करने पहुंची। हालांकि महिला के अनफिट होने की वजह से वे रक्तदान नहीं कर पाई लेकिन उनका उत्साह देखने लायक था। इसके अलावा छह छात्रों को भी रक्तदान के प्रति अनफिट करार दिया गया। इसके बाद भी 32 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। शिविर में गंगासहाय अस्पताल के संचालक डॉ. हेमेश्वर गुप्ता, डॉ. कविता गुप्ता, उपसिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार, डॉ. लालसिंह, एसएमओ डॉ. एके सैनी, डॉ. विजय सिंह, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. नीतू सिंह, रोटरी क्लब के प्रधान प्रदीप नरूला, सचिव अरुण गुप्ता, पीआरओ यादके सुगंध, प्रोजेक्ट चेयरमैन ऋतु आहुजा, गवित्रा अरोड़ा, मीनाक्षी अरोड़ा, ज्योति अदलखा, किशन आहुजा, उमेश कटारिया, हरीश मलिक, हरीश मेहंदीरत्ता, सुरेंद्र राव एवं अनिल का सहयोग रहा।
अमर उजाला फाउंडेशन रक्तदान शिविर खबर नंबर चार का जोड़...15 से 31
अमर उजाला का प्रयास सराहनीय
अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से जब रक्तदान शिविर के आयोजन की जानकारी मिली तो मैं अपने आप को रोक नहीं सका। पेशे से अधिवक्ता हूं तथा पांचवीं बार रक्तदान कर रहा हूं। रक्तदान के प्रति सभी की सोच में बदलाव लाने के लिए मैं समय-समय पर रक्तदान करता हूं। रक्तदान करने से शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती।
विज्ञापन
- अमित कुमार, मयूर विहार
मैं निजी कंपनी में काम करता हूं। अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में दूसरी बार रक्तदान करने पहुंचा हूं। रक्त का दूसरा कोई विकल्प नहीं होता। रक्त ही जीवन है। इसे देकर में दूसरों की जान बचा सकते हैं। इसलिए हम सभी को जीवन में रक्तदान अवश्य करना चाहिए।
- महेश कुमार, पीथनवास
शिविर की जानकारी मिलने के बाद ही मैंने तय कर लिया था कि पहली बार रक्तदान अमर उजाला द्वारा आयोजित शिविर में ही करूंगा। मैंने पहली बार रक्तदान किया है तथा काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं। रक्तदान को लेकर जो भ्रांतियां थी वह भी दूर हो गई है।
- धर्मेंद्र कुमार, धवाना
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किए जाने की जानकारी मिलने के बाद से ही मैंने तय कर लिया था। हालांकि मैंने तीसरी बार रक्तदान किया है। मेरा प्रयास यही रहता है कि जरूरतमंद को रक्त मिले ताकि किसी परिवार के बिछुड़ने वाले सदस्या की जान बचाई जा सके।
- धर्मबीर सिंह, मोहल्ला गुर्जरवाड़ा
------------
मैं एक औद्योगिक इकाई में काम करता हूं तथा मैंने कई बार रक्तदान करने का मन भी बनाया लेकिन व्यस्तता की वजह से रक्तदान नहीं कर पाया। अब अमर उजाला की तरफ से शिविर के आयोजन की जानकारी मिली तो रक्तदान किया। इसलिए आज दूसरी बार रक्तदान करने आया हूं।
- हितेश कुमार, नई आबादी
रक्तदान से बढ़कर पुण्य का कोई कार्य नहीं है। अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा शिविर आयोजित किए जाने की जानकारी मिली तो मैं रक्तदान करने पहुंचा हूं। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी परिवार की खुशियां लौटता है। मैंने सातवीं बार रक्तदान किया है।
-वैभव कुमार, धामलावास।
-----------------
मैंने आज पहली बार रक्तदान किया है। लोगों से प्ररेणा लेकर अमर उजाला की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करने के लिए आया हूं। इस कैंप के लिए अमर उजाला की पहल भी सराहनीय है तथा इससे युवाओं को भी रक्तदान की प्रेरणा मिलती है।
अभिषेक, पाली गोठड़ा।
-------------
मैंने आज जीवन में दूसरी बार रक्तदान किया है। समय के अभाव के कारण कई बार रक्तदान नहीं कर पाता हूं, इसलिए आज जब अमर उजाला की तरफ से रक्तदान शिविर के आयोजन की जानकारी मिली तो मैं रक्तदान करने के लिए आ गया।
- हरकेश, तीतरपुर
------------
मैं सातवीं बार रक्तदान कर रहा हूं। अपने साथियों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करता हूं। लोगों के बीच भ्रम है कि रक्तदान करने से शरीर में कमजोरी आती है। जबकि रक्तदान करने से हृदय रोग से बचा जा सकता है।
- कमल कुमार, खटावली
------------
मैंने पहली बार रक्तदान किया है। बहुत अच्छा लग रहा है। स्वस्थ व्यक्ति को तीन माह के बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए। रक्तदान करके दूसरे का जीवन बचाया जा सकता है। अमर उजाला की तरफ से शिविर का आयोजन भी सराहनीय है।
- बिजेंद्र कुमार, मोहल्ला उत्तमनगर
-----------
मैं छठी बार रक्तदान कर रहा हूं। अमर उजाला द्वारा आयोजित शिविर में रक्तदान करके काफी अच्छा लगता है। रक्त को दूसरा कोई विकल्प नहीं होता। इसकी पूर्ति केवल रक्त से ही हो सकती है। इसलिए सभी को रक्तदान करना चाहिए।
अनिल कुमार, खुशपुरा
------------
मैंने आज पहली बार रक्तदान किया है। काफी बार रक्तदान करने के बारे में सोचा, लेकिन कभी अवसर नहीं मिला। आज अमर उजाला लगाए कैंप में रक्तदान करके काफी अच्छा लग रहा है।
मनीष कुमार, सुठानी
----------
मैंने दूसरी रक्तदान किया है। जब किसी दुर्घटना के बाद किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो उस परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ता है, इसलिए मैं समय-समय पर रक्तदान करता हूं ताकि किसी जरूरतमंद को यह रक्त मिल सके।
- मंजीत यादव, पाल्हावास
मैंने आठवीं बार रक्तदान किया है। अमर उजाला का यह प्रयास सराहनीय है। इससे अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलती है जिससे युवा वर्ग भी आगे आ रहा है। लोगों में अब रक्तदान के प्रति जागृति आई है फिर भी अभी भ्रांति बनी हुई है जिसको दूर किया जाना जरूरी है।
- रविंद्र यादव, सुर्खपुर