{"_id":"5b1d771c4f1c1bf46e8b71a6","slug":"121528657692-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों के सर्मथन भूख हड़ताल पर बैठे संजय शर्मा....15","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों के सर्मथन भूख हड़ताल पर बैठे संजय शर्मा....15
Updated Mon, 11 Jun 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षकों के समर्थन में भूख हड़ताल पर बैठे आप कार्यकर्ता
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। शहर के सुभाषचंद्र बोस पार्क में प्राइवेट स्कूल के शिक्षक व गैर शिक्षक कर्मचारियों पर हो रहे शोषण के विरोध में आम आदमी पार्टी ने 11वें दिन भी धरना जारी रहा। रविवार को आप कार्यकर्ता संजय शर्मा ने शिक्षकों के समर्थन में अनिश्चित भूख हड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि प्राइवेट शिक्षक सरकारी स्कूल के शिक्षक से अधिक मेहनत करते हैं तथा हर बार प्राइवेट स्कूलों में अच्छा परीक्षा परिणाम आता है, लेकिन फिर निजी संस्थानों द्वारा प्राइवेट स्कूल शिक्षकों का शोषण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) एक्ट 1948 के तहत जिन संस्थाओं में 10 या इससे अधिक कर्मचारी हैं, उन्हें ईएसआई और ईपीएफ का लाभ देने का प्रावधान है। कुछ स्कूल संचालक इन नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।
उन्होंने निजी स्कूलों में योग्य कर्मचारियों के ईपीएफ व ईएसआई खाते जल्द खुलवाने, निजी स्कूलों की ईएसआई और ईपीएफ मामले को लेकर दी गई शिकायत पर उचित कार्यवाही करने, निजी स्कूलों के शिक्षकों व कर्मचारियों को सरकारी कैलेंडर अनुसार पर्याप्त छुट्टियां दी जाने की मांग की। इस अवसर पर मुकेश शर्मा, धीरज, सुरेंद्र जैन, शंकर ग्रोवर, कमल, गोपाल शर्मा, सुनीता, सुरजा देवी, रघुवीर, चंद्रशेखर शर्मा, मुकुल, सुरेंद्र व शेखर आदि उपस्थित थे।