फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   ‘हुंकार’ से खुली जिले में भाजपा की गुटबाजी

‘हुंकार’ से खुली जिले में भाजपा की गुटबाजी

Fri, 16 Feb 2018 12:13 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
‘हुंकार’ से खुली जिले में भाजपा की गुटबाजी
‘हुंकार’ से खुली जिले में भाजपा की गुटबाजी
विज्ञापन

प्रवीण शर्मा
रेवाड़ी।
जींद की युवा हुंकार रैली ने धड़ों में बंटी भाजपा की भी पोल खोलकर रख दी। हुंकार रैली को मजबूत करने से ज्यादा पदाधिकारियों को अपनी संख्या दिखाने की होड़ लगी रही। यही कारण है कि पांच किलोमीटर के शहर में से चार जगह से बाइक रैलियां रवाना हुईं। शहर में गढ़ीबोलनी रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय से जिला कार्यकारिणी, मोर्चों और बावल हलके के कार्यकर्ता रवाना एकत्रित हुए। यहां पर जनस्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. बनवारीलाल और भाजपा जिलाध्यक्ष पंडित योगेंद्र पालीवाल ने रैली को रवाना किया। यहां कार्यकर्ताओं रवाना करने के लिए शहर विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास भी पहुंचे। सेक्टर तीन से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद यादव के नेतृत्व में बाइक रैली रवाना हुई। यहां भाजपा के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रत्नेश बंसल भी अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। सेक्टर एक से भाजपा के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के संयोजक सतीश खोला के नेतृत्व में टीम रवाना हुई। यहां पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश ग्रोवर की मौजूदगी में कार्यकर्ता जींद रैली को रवाना हुए। वहीं विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास के यहां से भी कार्यकर्ताओं की टीम रवाना हुई। यह टीम दिल्ली रोड स्थित भाजपा महामंत्री अमित यादव के यहां ठहरकर रवाना हुई।
------------
50 हजार झंडे और दुपट्टे
भाजपा प्रदेश कार्यालय से सभी जिला कार्यालयों में भाजपा के झंडे और दुपट्टे भेजे गए। सभी कार्यकर्ता इन्हें पहनकर रैली में रवाना हुए। वहीं भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश खोला ने तो अपनी युवा टीम को अपना नाम लिखीं टोपियां भी दीं। संगठन की मीटिंग में तय किया गया कि सभी कार्यकर्ताओं को कुलाना बार्डर पर एक साथ होना है। ऐसे में सभी पार्टी पदाधिकारियों ने अपनी-अपनी शक्ति दिखाने के लिए काफी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं को एकत्रित किया। इनमें से कुछ युवा तो थोड़ी देर में ही खिसक लिए। वहीं कुछ कार्यकर्ता बार्डर के आगे टोल पर बाइक का रजिस्ट्रेशन कराने के बाद खिसक लिए। ऐसे में जितनी संख्या शहर से रैली के लिए निकली थी। रैली में उतनी पहुंच नहीं सकी। रैली में महंगी बाइकों का भी प्रयोग किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष के कार्यालय से जनस्वास्थ्य राज्यमंत्री और भाजपा जिलाध्यक्ष ने रॉयल इनफिल्ड पर रवाना हुए। इसी तरह भाजपा जिला महामंत्री अमित यादव के कार्यालय से भी अमित यादव और विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास इसी बाइक पर रवाना हुए।
विज्ञापन

-------------
संगठन में गुटबाजी जैसी कोई बात नहीं है। पार्टी के निर्देश थे कि अलग-अलग प्वाइंटों से कार्यकर्ता जाएं, जिससे ट्रैफिक जाम ना हो। सभी कार्यकर्ता एकजुट हैं। - योगेंद्र पालीवाल, जिलाध्यक्ष, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed