फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   पोस्ट ऑफिस की जर्जर दीवार व ग्रिल से प्रशासन को हादसे का इंतजार

पोस्ट ऑफिस की जर्जर दीवार व ग्रिल से प्रशासन को हादसे का इंतजार

Wed, 04 Oct 2017 12:32 AM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
पोस्ट ऑफिस की जर्जर दीवार व ग्रिल से प्रशासन को हादसे का इंतजार
पोस्ट ऑफिस की जर्जर दीवार व ग्रिल से प्रशासन को हादसे का इंतजार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। यहां की एक कॉलोनी के लोग दस साल से सुरक्षा के लिए केंद्र से लेकर प्रदेश सरकारों तक गुहार लगा चुके हैं। लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाया है। मामला संघी का बॉस कॉलोनी के पास बनी पोस्ट ऑफिस की जर्जर दीवार का है। बीते 29 सितंबर को भी दीवार एवं उस पर लगी ग्रिल गिरने से स्थानीय लोग घायल होकर अस्पताल पहुंच चुके हैं। लेकिन प्रशासन एवं पोस्ट ऑफिस के अधिकारी इस बारे में कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हैं। सिस्टम से तंग आ चुके लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि जल्द ही यदि उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई तो बड़ा कदम उठाने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
कॉलोनीवासियों के अनुसार उनकी गली के बराबर मेें झज्जर चौक स्थित पोस्ट ऑफिस की दीवार बनी हुई है। पुराने समय में बनी दीवार जर्जर हो चुकी है। जिसके चलते दीवार कहीं से भी गिर जाती है और यहां से गुजरने वाले लोग इसकी चपेट में आ जाते हैं। स्थानीय सांसद के माध्यम ये केंद्र सरकार के साथ पिछले दिनों रेवाड़ी आए सीएम मनोहर लाल खट्टर तक को शिकायत दी जा चुकी है। बावजूद इसके लोगों को डर के साये में गली से निकलने के लिए मजबूर होना पड़ता है।
विज्ञापन

---
लोग बोले, नप चेयपर्सन से लेकर सभी अधिकारियों को भी दे चुके हैं शिकायत
पोस्ट ऑफिस की दीवार एवं उस पर लगी लोहे की ग्रिल गिरने से विजय, पवन, संजीव एवं टूना साहनी चार लोग घायल हो चुके हैं। इसके बाद सभी को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया था। लेकिन प्रशासन को किसी की जान की परवाह नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सन्नी सिंह, संघी का बास निवासी
---
दस साल से हम केंद्र से लेकर प्रदेश सरकार तक के सामने गुहार लगा चुके है। लेकिन कहीं पर सुनवाई नहीं हुई है। प्रशासन शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। यदि जल्द ही कोई समाधान नहीं हुआ तो बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है।
-रवि कुमार, शिकायतकर्ता
---
दीवार पोस्ट ऑफिस की है। इसलिए लोगों की सहूलियत के लिए दीवार को दुरुस्त कराना भी पोस्ट ऑफिस अधिकारियों का ही काम है। मोहल्ले के लोग एकत्रित होकर कई बार डाकखाने के अधिकारियों को शिकायत दे चुके हैं। लेकिन इनके कानों पर जूं तक नहीं रेंगी।

अभिषेक कुमार, पीड़ित
---
रेवाड़ी में अंधेनगरी चौपट राजा जैसे हालात हो चुके हैं। शिकायत किसी को भी करें, सुनवाई कहीं पर नहीं होती है। लोगों ने सीएम के रेवाड़ी में जनता दरबार के दौरान समस्या को रखा था। लेकिन आज तक कहीं से कोई सुनवाई नहीं हुई है।
कपिल, स्थानीयवासी
---
मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच कराई जाएगी। शीघ्र ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।
मनोज यादव, ईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed