{"_id":"59d13b954f1c1bbf538b52e9","slug":"121506884501-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने कोर्ट रोड़ पर करेंगे चित्रकार वॉल पेंटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराने कोर्ट रोड़ पर करेंगे चित्रकार वॉल पेंटिंग
Updated Mon, 02 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुराने कोर्ट रोड पर स्ट्रीट आर्ट गैलरी आज
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
गांधी जयंती के अवसर पर सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मसानी के कला अध्यापक भूपेन्द्र कनोजिया एवं उनकी संस्था एक नजर की ओर एक स्ट्रीट आर्ट गैलरी का आयोजन मॉडल टाउन स्थित पुराने कोर्ट रोड पर दोपहर तीन बजे होगा। इस दौरान स्वच्छ भारत विषय को लेकर कनोजिया की कलाकृति के साथ-साथ 14 राज्यों के विभिन्न चित्रकारों की कलाकृतियों का प्रदर्शन होगा। संस्था के महासचिव व चित्रकार दिनेश कुमार ने बताया कि गैलरी में मुख्य अतिथि सफाई कर्मचारी होंगे। उन्होंने बताया कि संस्था स्वच्छता अभियान पर कलाकृतियां प्रदर्शित कर रही है। पुराने कोर्ट परिसर में बहुत गंदगी फैली हुई है। इसलिए संस्था ने निर्णय लिया कि शिव चौक के पास यह गैलरी लगाई जाए ताकि वॉल पेंटिंग कर लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसमें अमन यादव, अजय योगी, जितेन्द्र, संदीप राव आदि चित्रकार भी सहयोग करेंगे। इस कार्यक्रम में नगरपालिका के सफाई कर्मचारी संघ के प्रधान महेन्द्र सिंह का विशेष सहयोग होगा।