फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   आग लगने पर ज्वलनशील पदार्थों को पहले करें दूर

आग लगने पर ज्वलनशील पदार्थों को पहले करें दूर

Tue, 16 Apr 2019 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
आग लगने पर ज्वलनशील पदार्थों को पहले करें दूर

विज्ञापन
रेवाड़ी। दमकल विभाग द्वारा मनाए जाने वाले अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी मनोज यादव द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि कैसे अग्नि का हमारे जीवन में कितना महत्व और लापरवाही करने से कितना नुकसानदायक है। आह्वान किया कि कहीं पर भी आग लगने की स्थिति में जनमानस का सहयोग लेकर दमकल की गाड़ी के पहुंचने से पहले जो भी बचाव कर सके करे। ईओ मनोज यादव ने कहा कि जैसे लोग जीवन बीमा, वाहन बीमा करवाते है, उसी प्रकार आग से नुकसान के संदर्भ में भी बीमा करवाना चाहिए, ताकि नुकसान होने की स्थिति में इसकी भरपाई हो सके। दमकल के कार्यकारी इंचार्ज मामचंद शर्मा ने बताया कि जिस जगह पर आग लगती है सबसे पहले उस जगह के नजदीक पड़े सामान को दूर कर दें। बीड़ी, सिगरेट, दियासलाई का प्रयोग करते समय जला हुआ टुकड़ा इधर उधर न फेंके। निगरानी कमेटी के चेयरमैन रमेश वशिष्ठ, वरिष्ठ उपप्रधान अरुण गुप्ता, सचिव प्रदीप नरूला, विनोद पारिक, विजेंद्र भारद्वाज, लोकेश गोयल, एडवोकेट प्रकाश यादव, भारत भूषण, बिजेंद्र भारद्वाज, शिवकुमार, श्याम सुंदर गोयल, कमल सैनी, पीयूष अग्रवाल, संदीप भारद्वाज, दमकल कर्मी राजकुमार, संजय, रामकुमार, दिनेश, रामदत्त, बिजेंद्र, रणसिंह, अशोक व दीपक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed