फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   विवाह शादी में कार्ड छपवाना करें बंद, फोन से दे निमंत्रण- राव नरबीर

विवाह शादी में कार्ड छपवाना करें बंद, फोन से दे निमंत्रण- राव नरबीर

Tue, 19 Feb 2019 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
विवाह शादी में कार्ड छपवाना करें बंद, फोन से दे निमंत्रण- राव नरबीर

विज्ञापन
रेवाड़ी। गुरु रविदास की 642वीं जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार को शहर में गुरु रविदास की शोभा यात्रा निकाली गई, जिसे लोकनिर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि हमारे देश में सदियों से अनेक महान संतों ने जन्म लेकर इस भारत भूमि को धन्य किया है, जिसके कारण भारत को विश्व गुरु कहा जाता है। जब-जब हमारे देश में ऊंच नीच भेदभाव, जाति पाती , धर्म भेदभाव अपने चरम अवस्था पर हुआ है, तब-तब हमारे देश में अनेक महापुरुषों ने इस धरती पर जन्म लेकर समाज में फैली बुराईयों, कुरुतियों को दूर कर सच्चे मार्ग पर चलते हुए भक्ति भावना से पूरे समाज को एकता के सूत्र में बांधने का काम किया है। इन्हीं महान संतंो में संत गुरु रविदास जी का भी नाम आता है। जो की एक 15वीं सदी के एक महान समाज सुधारक, दार्शनिक कवि और धर्म की भेद भावना से ऊपर उठकर भक्ति भावना दिखाई है। लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि हमारे सैनिक देश की सीमाओं की रक्षा करते है और ऐसा करते समय कई बार शहीद भी हो जाते है। लेकिन पुलवामा आतंकी हमले पर देश में सबसे ज्यादा आक्रोश देखने को मिला है और दुनिया के सभी देशों ने इस घटना की निंदा की है।

राव नरबीर ने आह्वान किया कि विवाह शादी में कार्ड न छपवाए। आईटी का युग है, 90 प्रतिशत लोगों के पास स्मार्ट फोन है। कार्ड छपवाने में जहां पैसे की बरबादी होती है वहीं इन्हें बाटने में समय नष्ट होता है। विवाह शादी के निमंत्रण फोन के माध्यम से दे। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री ने रविदास हॉस्टल के लिए 21 लाख रुपये देने की भी घोषणा की।इस अवसर पर राव नरबीर सिंह की उपस्थिति में राजगढ़ निवासी शहीद हरी सिंह कीआत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा इस मौके पर व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश खोला, दीपा भारद्वाज, चौधरी हंसराज, रामजी लाल, सतपाल थानेदार, हरेन्द्र, एसडीएम जितेन्द्र कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed