फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   शहीदों के सम्मान में गांव अकबरपुर में आज होने वाली शादी में होगी अनूठी पहल

शहीदों के सम्मान में गांव अकबरपुर में आज होने वाली शादी में होगी अनूठी पहल

Mon, 18 Feb 2019 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
शहीदों के सम्मान में गांव अकबरपुर में आज होने वाली शादी में होगी अनूठी पहल

विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद जवानों के सम्मान में प्रत्येक भारतीय अपने स्तर पर इन रणबांकुरों को सलाम कर रहा है। 19 फरवरी को गांव अकबरपुर में एडवोकेट चौधरी धर्मबीर सिंह अपनी बेटी प्रियंका की शादी में अनूठी पहल शुरू करने जा रहे हैं। जहां बारात राष्ट्रीय ध्वज लगे हेलीकाप्टर से आएगी, वहीं बेटी के कन्यादान में आने वाली राशि शहीदों के परिजनों को देने का प्रण लिया गया है। चौधरी धर्मबीर चौधरी ने अपनी बेटी का रिश्ता इस जिले के गांव बधराना निवासी चौधरी नरेंद्र के बेटे आदित्य से किया है। आदित्य 19 फरवरी को ही दोपहर 4 बजकर 20 मिनट पर हेलीकॉप्टर पर राष्ट्रीय ध्वज लगाकर बारात लेकर आएगा। 4 बजकर 40 मिनट पर हेलीकॉप्टर गांव अकबरपुर स्थित खरसानकी के स्कूल में उतरेगा। चौधरी धर्मबीर सिंह ने बताया कि देश में हमारे वीर जवानों से बढ़कर कुछ नहीं है। हमारा देश आतंकी हमलों में शहीद जवानों की शहादत का बदला लेने के लिए आतुर है। कन्यादान में आने वाली राशि शहीदों के परिजनों को उपायुक्त के माध्यम से भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि शहीदों का कर्ज कभी नहीं चुकाया जा सकता, लेकिन इस तरह की पहल से हम यह जरूर बताना चाहते हैं कि हमारा देश और हमारे जवान सबसे पहले हैं बाद में सारी खुशियां आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed