फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   12 फरवरी तक

12 फरवरी तक

Fri, 09 Feb 2018 12:41 AM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
12 फरवरी तक
80 प्रतिशत रिजल्ट वाले ब्लाक होंगे सक्षम ब्लॉक में शामिल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. राकेश गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राजकीय विद्यालयों में शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए प्रभावी कदम उठाए गए हैं। इसके तहत सक्षम हरियाणा अभियान चलाया जा रहा है। डॉ. राकेश गुप्ता प्रदेश के सभी जिला अधिकारियों से विडियो कॉन्फ्रेस के माध्यम से शिक्षा विभाग के सक्षम हरियाणा कार्यक्रम की समीक्षा कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में लर्निंग एनहांसमेंट प्रोग्राम शुरू किए गए हैं। प्रदेश भर में 120 व्हाट्सअप ग्रुप भी बनाए गए हैं। जिनके माध्यम से अध्यापकों को बेहतर शिक्षण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। डॉ. गुप्ता ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत जिन ब्लाकों का रिजल्ट 80 प्रतिशत रहेगा उन्हें सक्षम ब्लाक में शामिल किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत अब तक पहले चरण में प्रदेश के नौ ब्लाकों को शामिल किया गया है तथा दूसरे चरण में प्रदेश के 24 ब्लाक शामिल हुए हैं।
विज्ञापन

डॉ. राकेश गुप्ता ने कहा कि जिला उपायुक्त व एसडीएम प्रत्येक माह की 10 से 20 तारीख के बीच इस योजना के कार्य की समीक्षा करें। इसी प्रकार जिला शिक्षा अधिकारी भी समय-समय पर बैठक लेकर योजना के तहत चल रही प्रतिक्रिया की समीक्षा करें ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई से संबंधित बाधाओं को दूर किया जा सके और प्रदेश सरकार के सक्षम हरियाणा के सपने को साकार किया जा सके। इसके अलावा स्कूलों में होने वाली सुबह की प्रार्थना के दौरान बच्चों को किसी न किसी पाठ्यक्रम विषय के बारे में बताया जाए। उन्होंने कहा कि 12 फरवरी तक सभी अतिरिक्त उपायुक्त एवं उपमंडलाधीशों द्वारा विद्यालयों की प्रस्तावित निगरानी विजिट करें और सभी प्रस्तावित मेंटरिंग विजिट भी पूर्ण की जाएं। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के सभी अधिकारी एवं अध्यापक यह सुनिश्चित करें कि आंतरिक मूल्यांकन के दौरान नकल पर पूर्ण अंकुश लगाया जाए। वास्तविक मूल्यांकन से ही बच्चों के शिक्षण स्तर का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा आगामी शैक्षणिक सत्र 31 मार्च तक विद्यार्थियों को सत्र शुरू होने तक पुस्तकें उपलब्ध करवा दी जाएंगी। इसके लिए सभी अधिकारी 15 फरवरी तक पूरे आंकड़े उपलब्ध करवाएं, क्योंकि इन्हीं आंकड़ों के आधार पर पुस्तकें उपलब्ध करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed