फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   किडनी

किडनी

Tue, 06 Feb 2018 01:05 AM IST
Updated Tue, 06 Feb 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
किडनी
किडनी अस्पताल का शुभारंभ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
शिशुशाला स्कूल मॉडल टाउन रेवाड़ी स्थित किडनी अस्पताल का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। मुख्य अतिथि विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास ने रिबन काटकर अस्पताल का शुभारंभ किया। अस्पताल डायरेक्टर एवं सुपर स्पेशलिस्ट किडनी सर्जन डॉ. शरद चौहान ने बताया कि अस्पताल में नई तकनीकयुक्त सभी मशीनें एवं उपकरण उपलब्ध हैं। पहले किडनी रोग संबधित मरीज इलाज करवाने के लिए बड़े शहरों की ओर रूख करते थे। अब उन्हें कहीं ओर जाने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि यहां किडनी रोग संबधित सभी रोगों का इलाज किफायती दामों पर सुपर स्पेशलिस्ट चिकित्सकों द्वारा किया जाएगा। अस्पताल डायरेक्टर एवं सुपर स्पेशलिस्ट किडनी रोग डॉ. सुचेता यादव ने बताया कि बीपी की बीमारी किडनी के रोगों की जननी है। हमारा प्रयास हमेशा से यही है कि कोई भी मरीज इलाज के अभाव में दम न तोड़े। आसपास के क्षेत्र में यह पहला किडनी रोग सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल होगा। यहां गौरतलब है कि डॉ. शरद चौहान पहले गुजरात यूनिवर्सिटी ऑफ ट्रांसप्लांट साइंसेज अहमदाबाद में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर ट्रांसप्लांट किडनी सर्जन के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और डॉ. सुचेता यादव एम्स अस्पताल दिल्ली एवं फोर्टिस अस्पताल गुरुग्राम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। दोनों ही रेवाड़ी जिला निवासी हैं अब दोनों चिकित्सक अपनी सेवाएं अपने क्षेत्र में देंगे। इस अवसर पर डॉ. करतार सिंह यादव, डॉ नरेंद्र यादव, ईओ मनोज यादव, डॉ. आत्मप्रकाश यादव, डॉ. अनिल एवं अन्य गणमान्य लोग विशेष रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed