फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   आईजीयू में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन-

आईजीयू में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन-

Thu, 28 Sep 2017 12:20 AM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
आईजीयू में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन-
कबड्डी में ततारपुर ने मीरपुर को हराया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
हरियाणा स्वर्ण जयंती के अवसर पर इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर रेवाड़ी में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई। इसमें विश्वविद्यालय की तरफ से गोद लिए गांवों की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में गांव ततारपुर की टीम ने मीरपुर गांव की टीम को पराजित करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। ततारपुर की टीम ने 31 अंक और मीरपुर की टीम ने 30 अंक प्राप्त किए। यह मुकाबला रोमांचक रहा और एक अंक से ततारपुर की टीम विजयी हुई। इसके साथ ही अन्य सभी गांवो की टीमों के भी रोचक मुकाबले हुए। प्रतियोगिता का आयोजन विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा किया गया। विश्वविद्यालय के छात्र और छात्राओं और आसपास के गांवों के लोगों ने भी कबड्डी प्रतियोगिता का भरपूर आनंद उठाया। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. मदनलाल ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया। कुलसचिव ने कहा कि अगले कुछ दिनों में लड़कियों की भी कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर खेल निदेशक डॉ. संतोष शर्मा, शारीरिक शिक्षा विभाग के सहायक प्रवक्ता सुरेंद्र मलिक एवं विक्रम सहरावत ने रेफरी तथा भागीरथ एवं योग आचार्य सुनील ने लाइनमैन की भूमिका निभाई। योग विभाग से ही धर्मवीर और सोनिया ने मंच का संचालन एवं खेल की कमेंट्री की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed